Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आत्मानन्द स्कुल के इस शिक्षक को मिला “अग्नि पुराण के ज्योतिष शास्त्र” की समीक्षा के लिए पीएचडी
    Blog

    आत्मानन्द स्कुल के इस शिक्षक को मिला “अग्नि पुराण के ज्योतिष शास्त्र” की समीक्षा के लिए पीएचडी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 24, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आत्मनंद स्कुल के इस शिक्षक को मिला “अग्नि पुराण के ज्योतिष शास्त्र” की समीक्षा के लिए पीएचडी

    आरंग। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के संस्कृत महाविद्यालय शोध केंद्र के शोधार्थी आचार्य पं. युवराज मिश्रा ने अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनको उनके विषय “अग्नि पुराण अंतर्गतस्य ज्योतिषशास्त्रस्य समीक्षात्मकम अध्ययनम” विषय के लिए दिनांक 23 जुलाई को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है। जिसमें उन्होंने पुराणों को महत्व देते हुए ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न फलित तथा गणित विषयों का गहन अध्ययन करते हुए शोध कार्य को पूर्ण किया। यह कार्य उन्होंने डॉ. सत्येंदु शर्मा (सहायक प्राध्यापक, शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनके बाह्य परीक्षक वाराणसी के सुप्रतिष्ठित विद्वान डॉ. गोपाबंधु मिश्र वर्तमान में बीएचयू में प्रोफेसर हैं और पूर्व में सोमनाथ यूनिवर्सिटी गुजरात के कुलपति रह चुके हैं जिन विद्वान के द्वारा यह मौखिक परीक्षा ली गई। इस विषय पर शोध कार्य के लिए शोधार्थी का पंजीयन सन् 2019 को हुआ था। वे सन 2019 में आयोजित सहायक अध्यापक पात्रता परीक्षा SET भी उत्तीर्ण है। आचार्य युवराज मिश्रा कबीरधाम जिले के रहने वाले हैं तथा वे शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के पूर्व छात्र भी रहे हैं। वे वर्तमान में पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग में संस्कृत व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता शिवनारायण मिश्रा, माता श्रीमती रेवती मिश्रा, बड़े भाई गोपाल मिश्रा, छोटे भाई पालेंद्र मिश्रा, बड़ी दीदी श्रीमती राधिका शरद मिश्रा, पत्नी रोशनी मिश्रा, बेटी स्वस्ति मिश्रा,गुरुजनों तथा इष्ट मित्रों को दी है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के विभाग अध्यक्ष, शोध निर्देशक, शिक्षाविदों, सहकर्मियों एवं शैक्षणिक समुदायों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    Vinod GuptaSeptember 22, 202614 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.