Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG : आग में झुलसकर मां – बेटी की मौत, हादसा या कुछ और ?
    Blog

    CG : आग में झुलसकर मां – बेटी की मौत, हादसा या कुछ और ?

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग।  जिले के नंदिनी टाउनशिप में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की आग में झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा नंदिनी टाउनशिप की स्ट्रीट नंबर 36 में स्थित बीएसपी क्वार्टर में हुआ। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय जागेश्वरी साहू और उनकी बेटी दिव्यांशी साहू (7) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

    दरअसल घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब घर के अंदर अचानक आग लग गई। उस वक्त जागेश्वरी और उनकी बेटी ही घर में मौजूद थीं। जागेश्वरी के पिता, जो बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। करीब 6:00 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने घर से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया, जो अंदर से बंद था। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, मां-बेटी दोनों पूरी तरह झुलसी हालत में मृत पाई गईं। सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचंदूर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जागेश्वरी पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही थीं और तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन था। वे अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थीं। पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    Vinod GuptaJune 29, 2026142 Views

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.