Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»योगसंगम एवं हरित योग थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो के साथ विद्यार्थियों ने किया योग-किया वृक्षारोपण
    Blog

    योगसंगम एवं हरित योग थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो के साथ विद्यार्थियों ने किया योग-किया वृक्षारोपण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    योगसंगम एवं हरित योग थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो के साथ विद्यार्थियों ने किया योग-किया वृक्षारोपण

    आरंग।आज 21जून शनिवार को राज्य शासन के निर्देश पर तहसील मुख्यालय आरंग संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।नगर पालिका आरंग के डॉक्टर अंबेडकर भवन में शुभ संकल्पों एवं ओम के नाद गुंजन के साथ योग दिवस का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण विद्यार्थियों अधिकारी कर्मचारी गण के साथ योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योग के विभिन्न आसनों को किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने कहा कि योग आपको केवल फिटनेस नहीं देता बल्कि यह नया संपूर्ण जीवन शैली देता है जो हमारे तन मन और आत्मा को जोड़ने का प्रयास करती है।उन्होंने इस दिवस का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाये दी।छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि योग सतत सीखने की प्रक्रिया है जो तन मन को स्वस्थ करने के साथ अच्छे कार्य करने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने योग दिवस की सभी को बहुत-बहुत बधाइयां दी। जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी साहू ने कहा कि योग कला है जो आपको अपनी वास्तविक छवि दिखाता है उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन शैली का अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। वही योग प्रशिक्षक तारकेश्वर डडसेना, अमित अग्रवाल ,पूर्णिमा साहू, लोमेश्वरी चंद्राकर ने योग को शुभ शिव संकल्प से जोड़ते हुए योग सूत्र के संकलन कर्ता महर्षि पतंजलि को नमन किया एवं इस बात पर भी प्रकाश डाला की कौन सा योग किसके लिए फायदेमंद है।उन्होंने योग में श्वास पर ध्यान देने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया और प्राणायाम कपालभाति, अनुलोम विलोम, शशांकआसन, उष्ट्रासन पादहस्तचालन, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, ग्रीवासन, धनुरासन, स्कंध आसान, तितलीआसन, घुटना संचालन आसन आदि कराया इसमें प्रशिक्षक होरीलाल पटेल, एवं वेदिता मेडम की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर मंच संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं सहयोग शिक्षक महेंद्र पटेल, सीएसी हरीश दीवान ने किया आभार प्रदर्शन करते हुए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने सभी को योग दिवस की बधाइयां दी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे ,तहसीलदार सीता शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, एडिशनल सीईओ मारुति राव आदि के साथ-साथ जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, जनपद सदस्य कृष्णा महेश साहू, पार्षद गण नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, पार्षद प्रतिनिधि गण राकेश सोनकर, खिलेश धुरंधर, राकेश शर्मा एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता के के भारद्वाज,वेदराम खुटे के साथ-साथ अनेक जनप्रतिनिधि गण की सहभागिता रही एवं अतिथियों ने हरित थीम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम थीम पर 50 से अधिक अनेक प्रकार के पौधों का रोपण भी किया एवं अनेक शैक्षिक नारे भी बुलंद किए गए। कार्यक्रम में सभी ने पौष्टिक आहार चना मूंग का स्वाद लिया। जनपद, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास, पुलिस प्रशासन आदि सर्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण सहित नगर के योग प्रेमियों की सहभागिता इस योग दिवस में देखने को मिला।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Rekhraaz SahuJuly 2, 202658 Views

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.