Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: शनिवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, आज दूर होंगी कई चिंताएं, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 21 June 2025: शनिवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, आज दूर होंगी कई चिंताएं, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    21 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।  आज शाम 7 बजकर 51 मिनट से शुरू हो कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 50 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज योगिनी एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    मेष वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो होगी।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 09

    वृष राशि

    वृष वालों के लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज अचानक से आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकता है। दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लांनिग बन सकती है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो, जिससे आपको इसका फायदा भविष्य में होगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक-  04

    मिथुन राशि

    मिथुन वालों के लिए आज के दिन मन में नए – नए विचार आ सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर जा  सकते है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 09

    कर्क राशि

    कर्क वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। 

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक-04

    सिंह राशि

    सिंह वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन आपका करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 06

    कन्या राशि

    आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आपको शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरुरत है, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

    • शुभ रंग- स्काई ब्लू
    • शुभ अंक- 05

    तुला राशि

    तुला वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। 

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 06

    वृश्चिक राशि

    आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोग किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 08

    धनु राशि

    कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज व्यापारियों को बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल प्राप्त होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है , एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 09

    मकर राशि

    मकर वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 01

    कुंभ राशि

    कुंभ वालों आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो इस राशि के इंजीनियर्स है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कॉम्पटेटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। 

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    मीन वालों आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज प्रापर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 08
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    Vinod GuptaNovember 6, 20268 Views

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Sorry, there was a YouTube error.
    Recent Posts
    • सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन
    • अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान
    • आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
    • आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना
    • शिक्षकों की लापरवाही पड़ेगी भारी-‘प्रशस्त’ व ‘लइका चिन्हारी’ ऐप में दिव्यांग बच्चों का डाटा छिपाया तो लगेगा 5 लाख तक जुर्माना
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.