Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»विधायक कॉलोनी रिक्त जमीन पर बने, गरीबों के घर तोड़कर नहीं: बृजमोहन
    छत्तीसगढ़

    विधायक कॉलोनी रिक्त जमीन पर बने, गरीबों के घर तोड़कर नहीं: बृजमोहन

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सांसद अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र, नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक की मांग

    रायपुर । रायपुर लोकसभा के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम नकटी (विकासखंड धरसीवां) में गरीब परिवारों की बसाहट पर विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

    बृजमोहन ने अपने पत्र में कहा कि खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा विधायक कॉलोनी निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन इस जमीन पर 80 से अधिक गरीब परिवार वर्षों से निवासरत हैं। कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी मिल चुके हैं और यहां सामुदायिक भवन समेत शासकीय निर्माण भी मौजूद हैं।

    विधायक कॉलोनी रिक्त जमीन पर बने, गरीबों के घर तोड़कर नहीं
    सांसद अग्रवाल ने लिखा: “यह भूमि ग्रामीणों की साझा संपत्ति है, जिसे पूर्वजों ने चारागाह के रूप में सुरक्षित किया था। ग्रामसभा और पंचायत भी कॉलोनी निर्माण का विरोध कर चुकी है। शासन ऐसा विकास न करे, जिससे लोग बेघर हो जाएं।

    इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर ग्रामीणों की पीड़ा साझा की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यहां रह रहे अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, और यह भूमि उनकी आजीविका व सम्मान से जुड़ी हुई है।

    मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग
    बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि विधायक कॉलोनी ग्रामवासियों की भूमि को छोड़कर शेष खाली जगह या वैकल्पिक स्थान पर बनाई जाए।

    विकास बनाम विस्थापन का सवाल

    इस मामले ने विकास बनाम विस्थापन की बहस को फिर से हवा दे दी है। अग्रवाल का कहना है कि विकास ज़रूरी है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे गरीबों की छत छिन जाए। 

    ग्रामीणों के हक में की गई इस पैरवी ने स्थानीय जनमानस में उम्मीद की किरण जगाई है और अब सबकी निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    Vinod GuptaJuly 4, 202664 Views

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.