Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»समाधान शिविर का हुआ समापन-विधायक द्वय हुए शामिल…
    Blog

    समाधान शिविर का हुआ समापन-विधायक द्वय हुए शामिल…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समाधान शिविर का हुआ समापन-विधायक द्वय हुए शामिल…

    आरंग। आज शनिवार को जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्व रंजन के मार्गदर्शन एवं एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा एवं जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह लहरे के निर्देशन में ग्राम पंचायत पारागांव हाई स्कूल परिसर में अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गण उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब तथा विधानसभा अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही। विधायक गुरु खुशवंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर खुद को संकल्पित व समर्पित बताया एवं प्रधानमंत्री आवास, विकसित भारत संकल्प, महतारी वंदन योजना आदि पर फोकस करते हुए पुण्य श्लोक लोक माता अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया एवं कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने उस समय सफलतापूर्वक शासन कर सुशासन का संदेश दिया ,उन्होंने राजमाता होलकर के दिव्य गुण प्रेम ,करुणा, समानता नारी सशक्तिकरण की बात कहते हुए लोक माता अहिल्याबाई होलकर को महान देशभक्त और समाज सेविका बताया उन्होंने आगे कहा कि पुण्यश्लोक माता ने भारत की धर्म संस्कृति को न केवल बचाया अपित जल संरक्षण, पर्यावरण समृद्धि के भी उनके विकास कार्य आज भी प्रासंगिक है ।वही विधायक इंद्र कुमार साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक होने की बात कही एवं कहा की अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है और सभी को उनकी जानकारी होनी चाहिए उन्होंने श्रम, आवास, स्वच्छता ,पेयजल, विद्युत वृक्षारोपण पर अपनी बात कहते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए फंड की कमी नहीं होगी एवं कहा की यदि पात्र हैं तो समस्या का त्वरित निराकरण होगा अन्यथा कार्यवाही की भी बात कही। वही द्वय विधायकों ने पीडीएस भवन सीसी रोड नाली निर्माण शेड निर्माण, रंगमंच आदि मांगों पर लाखों की घोषणाएं भी की तथा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर धूम्रपान एवं नशा न करने के लिए शपथ भी दिलवाया और सुशासन का अर्थ निष्पक्ष पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह शासन बताया तथा प्रत्येक शासकीय विभाग के स्टालों का निरीक्षण करते हुए आम जनमानस से संवाद किया एवं कई आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए द्वय विधायक ने एक ही स्वर में कहा की प्रत्येक समस्या का समाधान अवश्य ही होगा तथा शासन प्रशासन दोनों इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे एवं तहसीलदार सीता शुक्ला ने जानकारी दी की 7953 मांग के एवं 144 शिकायत के आवेदन प्राप्त हुए जिन पर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है एवं कुछ जटिल प्रकरणों का समाधान भी एक महीने के अंदर कर लिया जाएगा अन्य अतिथि गणों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष आरंग डॉ संदीप जैन, जिला पंचायत सदस्य गण यशवंत धनेंद्र साहू, तारिणी दीपक चंद्राकर ,जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, जनपद सदस्य गण लीला लक्षण निषाद, किरण मनीष साहू ,कृष्ण कुमार साहू, लुकेश साहू (सभापति), नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले,पार्षद गण नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी एवं मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू एवं तोषण साहू प्रतिनिधि गण मुरली साहू, विक्रम परमार,राकेश सोनकर, के के भारद्वाज, गणेश साहू , देवराज जांगड़े,वेदराम खूंटे, किशोरसाहू, सूरज साहू,सतीश सोनकर आदि की उपस्थिति रही। समाधान शिविर में अतिथियों के माध्यम से कृषि स्पेयर किट, जिंक सल्फेट, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, राशन कार्ड ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अन्नप्राशन , गोद भराई किट, किसान क्रेडिट कार्ड, ट्राईसाईकिल आदि वितरित किए गए एवं शिविर में नोडल विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋषि बंजारे, एडिशनल सीईओ मारुति राव, नायब तहसीलदार गजानन सिदार, विकासखंड स्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा आदि मंच संचालन शिक्षक गण अरविंद वैष्णव, महेंद्र पटेल, भूषण जलक्षत्रि एवं मिताजंलि महंती ने किया तथा संकुल समन्वयक गण मनोज मुछावर अमित अग्रवाल , दीपक दुबे, नरेंद्र ठाकुर, अभिषेक तिवारी, प्रहलाद शर्मा आदि के साथ सरपंच गण अंजू शशिकांत बंजारे, मोतीलाल जगनपाल, टीकम चंद साहू, खुशबू प्रजापति , राजेश खुटे,सुनीता साहू, मानसिंग निषाद , मायावती बांधे , हेमा साहू, टुम्मन लाल यादव,धनेश्वरी , हीरालाल कोसरिया, भेषण लाल (गोविंदा) एवं उप सरपंच राधेलाल निषाद,रोजगार सहायक , एडीओ,प्राचार्य, एवं पारागांव , निसदा , कुम्हारी छटेरा , गोइन्दा गौरभाट पाहंदा भलेरा, राटाकार्ट, अकोली खुर्द, बन चरोदा, गिधवा , पंधी आदि 13 ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Rekhraaz SahuJuly 2, 202659 Views

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.