Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-मदिरापान व शराबखोरी करने एवं बच्चों से गुटका मंगवाने जैसे अमर्यादित व्यवहार करने के कारण इस प्रधान पाठक को किया गया निलंबित
    Blog

    बड़ी खबर-मदिरापान व शराबखोरी करने एवं बच्चों से गुटका मंगवाने जैसे अमर्यादित व्यवहार करने के कारण इस प्रधान पाठक को किया गया निलंबित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-मदिरापान व शराबखोरी करने एवं बच्चों से गुटका मंगवाने जैसे अमर्यादित व्यवहार करने के कारण इस प्रधान पाठक को किया गया निलंबित

    Oplus_131072

    आरंग। आरंग ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया (समोदा) के प्राधन पाठक राजकुमार बजारे को
    विद्यालय में मदीरापान करके आने, विद्यालय से आये दिन अनुपस्थित रहने तथा बाद में आकर पाठकान पंजी में हस्ताक्षर करने, मदिरापान व शराबखोरी करने एवं बच्चों से गुटका मंगवाने जैसे अमर्यादित व्यवहार करने के कारण छ.ग.सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (एक) (दो) (तीन) का उल्लंघन किये जाने के कारण वि.ख. शिक्षा अधिकारी आरंग के द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन करने की अनुशंसा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा उक्त शिकायत की गई थी जिसकी जांच आरंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच कराया गया है।जांच अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन में यह उल्लेख किया है कि दिनांक 09 जनवरी को संकुल प्राचार्य सेमरिया (स.) के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्र.पा. को अनुपस्थित पाया गया। साथ ही 10 जनवरी के जाचं दिवस के दिन भी राजकुमार बंजारे प्र. पा. अनुपस्थित थे। राजकुमार बंजारे प्र.पा. शास.प्राथ. शाला सेमरिया (समोदा) अपने कार्य प्रति लापरवाह है। वे स्कूल में अनुपस्थित रहकर अन्य दिवसों में आकर पाठकान पंजी में हस्ताक्षर किया करते है।जांच अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि शाला विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों व शिक्षकों के बयान से यह स्पष्ट है कि राजकुमार बंजारे प्र.पा. निश्चित रूप से स्कूल में नियमित उपस्थित नही होते है। तथा वे बच्चों से गुटका मंगाते है।राजकुमार बंजारे प्रधान पाठक के द्वारा शासन द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण योजना प्र.पो.श.नि.यो. (मध्यान्ह भोजन) के तहत बच्चों के खाना नही खिलाया जा रहा है। राजकुमार बंजारे प्रधान पाठक को 5वीं के परीक्षा में केन्द्राध्यक्ष के रूप में शास.प्राथ. शाला करमंदी में ड्यूटी लगाई है, परन्तु वे दिनाक 24.03.2025 को संकुल केन्द्र पर प्रश्न पत्र लेने नहीं गये और न ही परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हुए।राजकुमार बंजारे प्राधन पाठक का उक्त कृत्य घोर लापरवाही एवं गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जो कि छ.ग.सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (एक) (दो) (तीन) का उल्लंघन है। वि.ख. शिक्षा अधिकारी आरंग के द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन करने की अनुशंसा की गई है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaJuly 3, 202651 Views

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.