Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»हिन्दू नववर्ष-स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन-मुख्य अतिथि डॉ संदीप जैन ने भारत की संस्कृति से भावी पीढ़ी को परिचित कराने का किया आव्हान
    Blog

    हिन्दू नववर्ष-स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन-मुख्य अतिथि डॉ संदीप जैन ने भारत की संस्कृति से भावी पीढ़ी को परिचित कराने का किया आव्हान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिन्दू नववर्ष-स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन-मुख्य अतिथि डॉ संदीप जैन ने भारत की संस्कृति से भावी पीढ़ी को परिचित कराने का किया आव्हान

    Oplus_131072

    आरंग। अग्रसेन योगासन शाखा सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय आरंग आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिनाँक 30-03 – 2025 दिन रविवार को हिन्दू नववर्ष नई उमंग उत्साह के साथ मनाया ।अग्रसेन योगासन शाखा अपने प्रणायाम, ध्यान के बाद सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय से नगर के प्रमुख मार्गों में संघीय गीत के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भाईयों एवं नागरिक गण द्वारा नगर पथ संचालन किया गया ।पुनः अग्रवाल पारा पर एकत्रित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन तथा अध्यक्षता कमलनारायण देवांगन एवं वक्ता के रूप में उपस्थित अशोक कुमार ठाकुर ने भारत माता , डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं सदाशिव गोलवरकर जी की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया । मुख्य अतिथि एवं आरंग नगर के प्रथम नागरिक डॉ. संदीप जैन ,अध्यक्ष कमलनारायण देवांगन का अग्रसेन योगासन शाखा की ओर से शाल भेट कर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन अपने उद्बोधन में कहा कि भावी पीढ़ी को भारत की संस्कृति से परिचित कराना होगा। हमें एक दूसरे को सहयोग, भाई चारा की भावना से राष्ट्र को मजबूत बनाना है। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ठाकुर द्वारा हिन्दू नववर्ष भारत के विभिन्न प्रान्तों में जैसे -आंध्र प्रदेश ,कर्नाटक में युगादि पर्व , महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा , सिंधी समाज चेटीचंड उत्सव एवं हिंदी भाषी राज्यों में हिन्दू नव वर्ष के रूप में मनाते हैं । हमारा हिन्दू नव वर्ष पूर्णिमा के समय चंद्रमा जिस ग्रह नक्षत्र में विद्यमान होता है उसके आधार पर माह निर्धारित होता है । चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से ऋतुओं की गणना की जाती है । जैसे – ग्रीष्म ऋतु – चैत्र शुक्ल पक्ष से शुक्ल पक्ष बैशाख तक । वर्षा ऋतु – शुक्ल पक्ष जेठ से शुक्ल पक्ष अषाढ़ तक । शरद ऋतु – शुक्ल पक्ष सावन से शुक्ल भादों तक ।हेमन्त ऋतु – शुक्ल पक्ष क्वार से शुक्ल पक्ष कार्तिक माह तक । शिशिर ऋतु – शुक्ल पक्ष अगहन से शुक्ल पक्ष पूष तक । बसन्त ऋतु – शुक्ल पक्ष माघ से शुक्ल पक्ष फाल्गुन तक । हमारे भारतीय संस्कृति में शुक्ल पक्ष को अच्छा माना जाता है इसलिए प्रत्येक शुभ कार्य शुक्ल पक्ष में करने की कोशिश करनी चाहिए । ऐसे तो हर दिन शुभ है ,बशर्ते हमारे कार्य से किसी का अहित न हो । चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा नवरात्रि के प्रथम दिन हमारे प्रथम संघ चालक डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार का भी जन्म दिन है , जिन्होंने अपना पूरा जीवन त्याग ,सेवा एवं समर्पण में दूसरों के लिए लगा दिया । * जो अपने लिए जीते है उसका मरण होता है जो दूसरों के लिए जीते हैं उनका संस्मरण होता है। आज हम ऐसे महान विभूतियों को याद कर हिन्दू नव वर्ष पर शत शत नमन करते हैं ।समूह गीत -मुरारी लोधी द्वारा, केशव अर्चना गीत -संतोष शंख द्वारा , एकल गीत -रूपेश जलक्षत्री एवं प्रार्थना -कृष्णा केवट द्वारा किया गया । इस अवसर पर आरंग नगर संघ चालक रामू मिर्धा , डॉ. तेजराम जलक्षत्री , बृजेश सोनी , बृजेश अग्रवाल , शंकर पाल ,जी.एस .यादव , रविन्द्र अग्रवाल , अभिनेश अग्रवाल, शिव गुप्ता, खिलेश धुरंधर, अमिताभ अग्रवाल , बलराम साहू गोपाल पाल , बिंध जी , सूरज साहू , रामकुमार कंसारी एवं आरंग शाखा के स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaJuly 3, 202658 Views

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.