कल 27 मार्च को यहां मनाया जायेगा विधायक गुरु खुशवंत का अवतरण दिवस-होली मिलन का भी आयोजन…

आरंग। भाजपा आरंग मंदिरहसौद, समोदा और नया रायपुर मंडल के तत्वाधान में कल 27 मार्च को माई की बगिया आरंग में होली मिलन तथा क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया जायेगा। साथ ही नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियो का सम्मान भी इसी मंच से किया जायेगा। कार्रक्रम दोपहर 03 बजे से आयोजित है।कार्यक्रम में आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बीजेपी के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी गण कार्यकर्त्ता गण तथा नागरिक गण शामिल होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग


