बड़ी खबर-आरंग की कांग्रेस नेत्री ने किया भाजपा प्रवेश-भाजपा को जिताने का लिया संकल्प…

आरंग। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर नगर पालिका परिषद आरंग का चुनावी बिसात बिछ चुका है। नाम वापसी के अंतिम दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी के रीति – नीति व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के विकास कार्यो एवं क्षेत्रीय विधायक व उपाध्यक्ष अनु.जाति विकास प्राधिकरण छ. ग. शासन गुरु खुशवंत साहेब से प्रभावित होकर भाजपा में आने का मन बनाया और भाजपा आरंग मण्डल के अध्यक्ष देवनाथ साहू के समक्ष, लल्ला साहनी भाजपा आरंग नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन के नेतृत्व, दिलीप जलक्षत्री, वेदप्रकाश देवांगन तुषार भार्गव , नागेश विश्वकर्मा खुबचंद साहू के उपस्थिति में कांग्रेस नेत्री बसंती साहू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पदाधिकारियो ने भाजपा प्रवेश पर उनका अभिनंदन किया। आपको बता दे की बसंती साहू वर्तमान में कांग्रेस से कार्यकारणी सदस्य पूर्व में महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आरंग शहर, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव रही है।उन्होंने भाजपा प्रवेश पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजश्री दिलाने प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग


