Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-बड़ी अनियमितताओं के उजगार के बाद अंततः गिरजा गैस एजेंसी को किया गया सील-

    July 8, 2026

    ​थ्रीडी इनोवेशन प्लांट हादसा-09 जुलाई को ‘ग्राउंड ज़ीरो’ पर जांच करने पहुंचेगी कांग्रेस की विशेष समिति

    July 8, 2026

    48 घंटे की झमाझम बारिश के बाद खुला मौसम-खेतों में लौटी रौनक-कहीं लेई चोपी से बोआई तो कहीं दोबारा बीज डालने की मजबूरी

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बीजेपी ने डॉ संदीप जैन को दी बड़ी जिम्मेदारी-बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी-कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइयां-मनाई खुशियां…
    Blog

    बीजेपी ने डॉ संदीप जैन को दी बड़ी जिम्मेदारी-बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी-कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइयां-मनाई खुशियां…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजेपी ने डॉ संदीप जैन को दी बड़ी जिम्मेदारी-बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी-कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइयां-मनाई खुशियां…

    आरंग।छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, और भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आरंग नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने डॉ संदीप जैन को प्रत्याशी बनाया है। आरंग में पिछले 03 कार्यकालों से बीजेपी सत्ता से बाहर रही है। इस लिहाज से भाजपा बहुत ही गंभीरता से इस चुनाव में उतरेगी।बड़ी समझ के बाद डॉ संदीप जैन को यह जिम्मेदारी दी है। भाजपा किसी भी हाल में इस बार सत्ता गंवाना नहीं चाहेगी। सूची जारी होते ही डॉ संदीप के कार्यालय के पास एकत्र कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मिडिया से खास बातचीत में डॉ संदीप ने कहा कि पार्टी ने भरोसा जताया है निश्चित रूप से उस पर खरा उतरूंगा। बीजेपी ने नगर पालिका को लेकर जो वनवास झेला है वह वनवास अब खत्म करने का समय आ गया है। 5 साल में नगर पालिका में जो अराजकता फैली थी या जिस तरीके का वातावरण बनाया गया वह अब पूरी तरीके से समाप्त हो जायेगा। केंद्र और राज्य में बीजेपी के सुशासन के बाद शहर में भी बीजेपी की सरकार बनने के बाद कोशिश रहेगी की जनता हित के लिए ज्यादा से ज्यादा काम हो खासकर माताओं- बहनों के लिए और भी अधिक से अधिक काम किए जाएंगे साथ ही साथ हर वार्ड के विकास के लिए काम किए जाएंगे। छग राज्य में इस बार अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मेयर के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से हुए थे, जिसके तहत कांग्रेस का अध्यक्ष बना था। विष्णुदेव साय की सरकार ने भूपेश बघेल सरकार के इस फैसले को पलट दिया। अब, इस बार जनता सीधे अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेगी। आपको बता दे की नगरीय निकाय चुनाव के लिए 20 जनवरी को आचार संहिता लागू की गई थी। इसके बाद 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई, और नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई है। राज्य के सभी निकायो में चुनाव एक ही चरण में 11 फरवरी को होंगे, जबकि चुनाव परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-बड़ी अनियमितताओं के उजगार के बाद अंततः गिरजा गैस एजेंसी को किया गया सील-

    July 8, 2026

    ​थ्रीडी इनोवेशन प्लांट हादसा-09 जुलाई को ‘ग्राउंड ज़ीरो’ पर जांच करने पहुंचेगी कांग्रेस की विशेष समिति

    July 8, 2026

    48 घंटे की झमाझम बारिश के बाद खुला मौसम-खेतों में लौटी रौनक-कहीं लेई चोपी से बोआई तो कहीं दोबारा बीज डालने की मजबूरी

    July 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-बड़ी अनियमितताओं के उजगार के बाद अंततः गिरजा गैस एजेंसी को किया गया सील-

    Vinod GuptaJuly 8, 2026364 Views

    बड़ी खबर-बड़ी अनियमितताओं के उजगार के बाद अंततः गिरजा गैस एजेंसी को किया गया सील-…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.