Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कलेक्टर ने नकली और गुणवत्ताहीन पनीर के खिलाफ सतत कार्यवाही करने के दिए निर्देश,खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पनीर विक्रेताओं पर रखी जा रही है कड़ी नजर …
    Blog

    कलेक्टर ने नकली और गुणवत्ताहीन पनीर के खिलाफ सतत कार्यवाही करने के दिए निर्देश,खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पनीर विक्रेताओं पर रखी जा रही है कड़ी नजर …

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 2, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने नकली और गुणवत्ताहीन पनीर के खिलाफ सतत कार्यवाही करने के दिए निर्देशखाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पनीर विक्रेताओं पर रखी जा रही है कड़ी नजर …

    कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने समाचार पत्रों में रायपुर जिले में प्रमुखता से प्रकाशित नकली/गुणवत्ताहीन पनीर बनाने एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर द्वारा की गई कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी नकली और गुणवत्ताहीन पनीर की आपूर्ति की शंका को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त डेयरी दुकानों एवं पनीर विक्रय संस्थानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण के साथ अपमिश्रित पनीर विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
    गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित पनीर विक्रय की शंका पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मे. हनुमान डेयरी, जे. के. डी. मनेन्द्रगढ़ एवं हजारी होटल, गांधी चौक मनेन्द्रगढ़ से पनीर का विधिक  (Enforcement) नमूना जब्त कर विश्लेषण (जांच) हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। नया वर्ष के नजदीक आते ही पनीर की खपत बहुत बढ़ जाती है, जिससे गुणवत्ताहीन पनीर की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। पनीर की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी/गुणवत्ताहीन पनीर की आपूर्ति की आशंका होती है।
    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पनीर विक्रेताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। समस्त डेयरी एवं पनीर विक्रय संस्थानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। अपमिश्रित पनीर की शंका पर विधिक नमूना लिये जा रहे हैं। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। और पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री का नमूना संकलन सतत रूप से जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026119 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.