कल 06 दिसम्बर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनाएगी संविधान दिवस-पूर्व मंत्री डॉ डहरिया होंगे शामिल….

आरंग। 06 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम आरंग के राजीव भवन में दोपहर 01 बजे आहूत किया गया है।उक्त कार्यक्रम को संविधान दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
https://www.myupchar.com/en/package/hair-dandruff?ref=ysbgitdf
ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री और आरंग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के साथ उधोराम वर्मा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।ब्लाक अध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,जोन, सेक्टर और जोन कार्यकर्ता, कांग्रेस समर्थित पंचायत एवं नगरी निकाय के प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति हेतु अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग


