Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरबीएसके एवं चिरायु योजना-04 नन्हे बच्चों को मिली सुनने और बोलने की नई जिंदगी-AIIMS रायपुर में सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से बदली चार परिवारों की जिंदगी

    August 5, 2026

    खल्लारी के विकास कार्यों को लेकर उपसरपंच तारेश साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मां खल्लारी का छायाचित्र किया भेंट

    August 5, 2026

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित।
    आप की खबर

    प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित।

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 27, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित।

    महासमुंद 27 नवंबर 2024/ जिला पंचायत महासमुंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता के आरोप में ग्राम पंचायत माटीदरहा के सचिव श्री सत्यानंद बांक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पिथौरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।जांच प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत उतेकेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राही के स्थान पर अपात्र हितग्राही श्रीमती प्रेमशिला बांक को लाभ दिलाने के लिए ग्राम सभा से अनुचित रूप से अनुमोदन कराया गया। श्रीमती प्रेमशिला, जो वर्ष 2019-20 से ग्राम नरसिंगपुर में निवासरत हैं और वहाँ की मतदाता सूची में दर्ज हैं, को गलत तरीके से ग्राम पंचायत उतेकेल में पात्र हितग्राही घोषित किया गया।इस मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव श्री सत्यानंद बांक को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उनके कार्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और वित्तीय अनियमितता माना गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के उल्लंघन के अंतर्गत आता है।निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में श्री बांक का मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी। जिला पंचायत ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरबीएसके एवं चिरायु योजना-04 नन्हे बच्चों को मिली सुनने और बोलने की नई जिंदगी-AIIMS रायपुर में सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से बदली चार परिवारों की जिंदगी

    Vinod GuptaAugust 5, 202686 Views

    आरबीएसके एवं चिरायु योजना-04 नन्हे बच्चों को मिली सुनने और बोलने की नई जिंदगी-AIIMS रायपुर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.