Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा

    October 23, 2026

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    October 23, 2026

    राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पंजीयन विभाग ने ऑनलाईन सर्च और नकल सुविधा शुरू-नागरिकों को मिलेगी राहत
    Blog

    पंजीयन विभाग ने ऑनलाईन सर्च और नकल सुविधा शुरू-नागरिकों को मिलेगी राहत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 24, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पंजीयन विभाग ने ऑनलाईन सर्च और नकल सुविधा शुरू-नागरिकों को मिलेगी राहत

    नागरिकों के सुविधा और रजिस्ट्री प्रकिया को बनाया जा रहा है अधिक पारदर्शी-संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

    रायपुर। 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश में नागरिकों की सुविधा और पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग में ऑनलाईन सर्च और नकल की सुविधा शुरू की है। जिसके तहत अब संपत्ति संबंधी रजिस्ट्री की जानकारी और सत्यापित प्रति (नकल) घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।इस नई सुविधा से नागरिक संपत्ति क्रय-विक्रय से पहले उसकी रजिस्ट्री और संबंधित लेन-देन का विवरण आसानी से देख सकेंगे। किसी भी संपत्ति को खरीदने से पहले इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शुल्क जमा कर पक्षकार का नाम, ग्राम, खसरा नंबर आदि दर्ज कर उस संपत्ति से संबंधित सभी रजिस्ट्री दस्तावेज़ों को खोज सकते हैं। इसके अलावा, लोग ऑनलाइन सत्यापित रजिस्ट्री की प्रति (नकल) भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत खत्म हो जाएगी और भीड़भाड़ में भी कमी आएगी।यह सुविधा न केवल आम जनता के लिए बल्कि वित्तीय संस्थाओं और अन्य हितधारकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। बैंक और वित्तीय संस्थान संपत्ति के विरुद्ध ऋण देते समय सर्च रिपोर्ट की मांग करते हैं। अब वे भी एक क्लिक के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यक रजिस्ट्री की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।इस नई सुविधा संपत्ति क्रय-विक्रय से पहले सही जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी से बचाव के साथ ही रजिस्ट्री खो जाने या अन्य कारणों से उसकी सत्यापित प्रति आसानी से उपलब्ध कराने में सहायक होगा। इसी तरह रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़भाड़ कम होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और नागरिकों को संपत्ति संबंधी मामलों में सूचनाप्रद निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा

    October 23, 2026

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    October 23, 2026

    राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

    October 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा

    Vinod GuptaOctober 23, 2026103 Views

    जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा
    • आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं
    • राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    • आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.