Blog

समीपवर्ती ग्राम कुर्रा में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

समीपवर्ती ग्राम कुर्रा में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

नवापारा राजिम। विश्व का नंबर एक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान नगर सहित समूचे अंचल में जोरों से जारी है। लोग स्वत: भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। निकटवर्ती ग्राम कुर्रा में प्रवासी कार्यकर्ता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने केंद्र में मोदी सरकार की नीतियों व राज्य में साय सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। खासकर युवाओं व महिलाओं में सदस्यता को लेकर काफी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने राज्य में महतारी वंदन योजना से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें मिला है जिससे वे काफी खुश हैं उनके जीवन में सुधार आया है। घर की आर्थिक बजट सुथरी है।ग्राम कुर्रा के नवप्रवेशी लोगों को उनका मुंह मीठा कराकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिनमें ग्राम की महिलाएं ,युवा व बुजुर्ग सभी शामिल थे। इस अवसर पर रवि साहू पार्षद व ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित थे।

तुकाराम कंसारी राजिम

Related Articles

Back to top button