Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पीएम श्री स्कूल की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध, बच्चें बदबू से परेशान,पीएम श्री स्कूल में समस्याओं का अंबार
    Blog

    पीएम श्री स्कूल की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध, बच्चें बदबू से परेशान,पीएम श्री स्कूल में समस्याओं का अंबार

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 23, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीएम श्री स्कूल की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध, बच्चें बदबू से परेशान,पीएम श्री स्कूल में समस्याओं का अंबार

    नवापारा राजिम । किसी भी देश की शिक्षा व्यवस्था का आधार उसके स्कूल होते हैं। बेहतर स्कूली शिक्षा की बुनियाद पर ही योग्य और प्रतिभावान युवा तैयार होते हैं, जो आगे चलकर देश के एक बेहतर व जागरूक नागरिक के रूप में देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। लेकिन भारत के संदर्भ में स्कूली शिक्षा की स्थिति सदैव से चिंताजनक और प्रश्नों के घेरे में रही है। देश के अधिकांश सरकारी स्कूल किसी न किसी प्रकार की बदहाली का शिकार हो रहे हैं ।

    अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहे हैं ठीक ऐसा ही एक सरकारी स्कूल गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 स्थित सोमवारी बाजार स्थित प्राथमिक शाला को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम श्री स्कूल के लिए चयन किया गया है l स्कूल का चयन देखा जाए तो सही जगह पर किया गया है क्योंकि इस इलाके में गरीब मजदूर तबके के लोगों के बच्चों को एक अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकें लेकिन शासन और प्रशासन की उदासीनता के चलते पीएम श्री स्कूल की बदहाल स्थिति शिक्षा व्यवस्था को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है l

    आपको बता दें कि स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही गंदी नाली के साथ साथ नालियों का गंदा पानी व सिवरेज का गंदा पानी सीधे स्कूल परिसर में आता है वहीं ज्यादा बारिश होने की वजह से ‌गंदा पानी स्कूल परिसर में जमा हो जाता है जिससे स्कूल परिसर बदबू से भर जाता है वहीं बच्चों को लंच के समय या फिर खेलने कूदने में बड़ी परेशानी होती है वहीं नाली के बदबू से हमेशा पीएम श्री स्कूल के बच्चे परेशान रहते हैं और भी इससे दुर्भाग्य की बात है कि बारिश में स्कूल भवन की छत से सीपेज होने के कारण छत से पानी टपकता हैं

    जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है वहीं इस स्कूल का शौचालय भी जीर्णशीर्ण व खंडहर हो चुका है और सबसे बड़ी समस्या यह है कि कमरे की कमी के चलते एक ही कक्ष में पढ़ाई और प्रधान पाठक का कक्ष संचालित हो रहा है। उसी कक्ष में विभिन्न प्रकार की सामग्री रखें होने के कारण मानों कबाड़ खाना प्रतीत होता दिख रहा है l


    वहीं मजे की बात है कि वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं पर उनके उदासीन रवैए के कारण स्कूल में अनेकों समस्याओं के विद्यमान होने के बाद भी समाधान निकालने का कोई भी पहल नहीं किया गया । स्कूल परिसर के आसपास सरकारी ज़मीन पड़ी हुई हैं जिस पर कुछ रसूखदारों द्वारा कब्जा किया गया है किंतु प्रशासन इन कब्जाधारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। आखिर क्या वजह है? प्रशासन की क्या मजबूरी है, यह समझ परे है।

    अवैध कब्जाधारीयो से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा कर स्कूल परिसर को बड़ा किया जा सकता है जिससे स्कूल के बच्चे को पर्याप्त कक्षा और खेलने के लिए मैदान उपलब्ध हो सकता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना का उचित क्रियान्वयन नहीं होना एक बड़ी विडंबना है l आगे देखना यह होगा कि पीएम श्री स्कूल का कायाकल्प कब तक होगा ये देखने वाली बात होगी। हालाकि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के विधायक वहीं रायपुर लोकसभा में भी बीजेपी के सांसद होने व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी इस स्कूल को अनेकों समस्याओं से कब तक छुटकारा मिलेगा यह देखना होगा l

    तुकाराम कंसारी राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 20264 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.