Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा

    May 6, 2026

    बड़ी खबर-आरंग के इस नहर में मिला 30-35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव-शिनाख्त के प्रयास जारी

    May 6, 2026

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद-भानसोज के इस दिव्यांग को मिला 50 हज़ार रुपए का आर्थिक मदद
    Blog

    एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद-भानसोज के इस दिव्यांग को मिला 50 हज़ार रुपए का आर्थिक मदद

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 8, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद-भानसोज के इस दिव्यांग को मिला 50 हज़ार रुपए का आर्थिक मदद

    Oplus_131072

    आरंग। 8 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में आये दिव्यांग रूपेश कुमार साहू को शिक्षण,प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए 50 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। इस घोषणा से रूपेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाले संघर्षो का वे हँसते हुए सामना करते हैं । भानसोज निवासी दिव्यांग रूपेश कुमार साहू जीवन की सभी कठिनाई का हँसते हुए सामना कर अपने दो भाइयों के साथ-साथ अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । रूपेश ऑटोपार्ट्स दुकान का संचालन कर एक बेहतर कल का निर्माण कर रहे है।दिव्यांग रूपेश साहू एक भूमिहीन परिवार से है। पिता पुष्कर साहू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इससे उन्हें आर्थिक रूप से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वर्ष 2018 में पत्नी के मृत्यु होने पर 3 बच्चों के पालन पोषण में भारी दिक्कते खड़ी हो गई। बड़ा बेटा दिव्यांग होने के कारण उनके पालन की मुसीबतें बढ़ती गई। दिव्यांग रूपेश पढ़ाई में बेहतर था,उन्होंने बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जीवन की इस कठिनाई में दिव्यांग रूपेश का हौसला कभी नहीं टूटा। अपनी दिव्यांगता को चुनौती मानकर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का हर संभव प्रयास किया। वर्तमान में ग्राम कोसरंगी में अपने दो भाइयों के साथ ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालन से रुपेश को हर माह 15 से 20 हज़ार रुपए की आमदनी हो रही है । जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांग रूपेश की दास्तान की सुनकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रूपेश को 50 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद किया। मुख्यमंत्री के हाथों मिली आर्थिक मदद ने रूपेश के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। अब वे अपने व्यवसाय को और भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे और अपने साथ भाईयों के भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा

    May 6, 2026

    बड़ी खबर-आरंग के इस नहर में मिला 30-35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव-शिनाख्त के प्रयास जारी

    May 6, 2026

    लगातार शिकायत के बाद जागा पालिका प्रशासन-अवैध प्लाटिंग स्थल पर अवैध सड़क तोड़ कर की कार्यवाही की शुरुवात…

    May 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा

    Rekhraaz SahuMay 6, 2026

    बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा 05 मई 2026। कृषि विभाग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.