Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 25 सितंबर को निकलेगी विसर्जन झांकी-थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

    September 5, 2026

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    September 5, 2026

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गुगल मैप भी बता रहा चिंगरौद से हथखोज मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे….. कह रहा फोटो कैप्चर मैं हो रही परेशानी साहब जल्दी बनवा दो नया सड़क…….
    Blog

    गुगल मैप भी बता रहा चिंगरौद से हथखोज मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे….. कह रहा फोटो कैप्चर मैं हो रही परेशानी साहब जल्दी बनवा दो नया सड़क…….

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 31, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुगल मैप भी बता रहा चिंगरौद से हथखोज मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे….. कह रहा फोटो कैप्चर मैं हो रही परेशानी साहब जल्दी बनवा दो नया सड़क…….

    महासमुंद – आप सभी को याद होगा जब चंद्रयान 3 ने चांद पर कदम रखा जैसे ही चंद्रयान 3 ने चांद पर कदम रखा उसे बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दिए। ऑनलाइन जानकारी के अनुसार चांद पर मौजूद 13 लाख गड्ढों का व्यास 1 किलोमीटर है।

    लेकिन साहब अब हम चांद की नहीं चांद से भी खूबसूरत चिंगरौद-हथखोज रोड की बात कर रहे हैं जिसमे 1 किलोमीटर में सैकड़ो गड्ढों का निर्माण हो गया है जहां गांव वालों की प्रतिदिन लैंडिंग होती है, कितने गड्ढों को पार कर उन्हें आना जाना होता है। खेती किसानी के कार्य से लेकर राजिम महासमुंद तक आने-जाने में सभी इसी रास्ते को पार कर जाते हैं। गांव वालों के साथ ही साथ इस रोड पर आने-जाने वाले लोग इस गड्ढे को देखकर चांद को जरूर याद करते हैं। गूगल मैप से तस्वीर लेने पर भी इस रास्ते पर गड्ढे साफ दिखाई दे रहे हैं

    यही नहीं दूर से ली गई फोटो कैप्चर में बड़े गड्ढे भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं अब आप अंदाजा लगा सकते हो कि किस कदर इस रोड और रास्ते पर गड्ढे होंगे।

    चलिए आपको कुछ तस्वीर दिखाते हैं इस रास्ते की….

    ग्रामीण बताते है की रेत व पत्थर के परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से चिंगरौद व बम्हनी तक सडक़ पूरी तरह उधड़ चुकी है।

    कुछ जगहों पर ऐसे जानलेवा गड्ढे बने गए हैं, जहां पर रोजाना घटना हो रही है लेकिन बेचारे क्या करेंगे बाइक या साइकिल उठाते हैं और उसी रास्ते को प्रणाम करके फिर चले जाते हैं इस रास्ते के सडक़ पर डामर पूरी तरह से गायब हो गया है।

    oplus_18

    पिछले सप्ताह से इस सड़क मार्ग की सुध लेने पीडब्ल्यूडी के सब डिवीजन के अधिकारी को फोन लगा रहे हैं लेकिन फोन नही उठा रहे है अधिकारी को भी मालूम है कि सवाल वही रहेगा तो जवाब देने से क्या मतलब।

    oplus_18

    बड़े साहब के दफ्तर महीना भर से खाली है। फोन से संपर्क होने पर साहब ने प्रोजेक्ट बनाकर भेजने की बात कहते हुए स्वीकृति उपरांत काम कराने का रटारटाया राग अलाप रहे है। अब ग्रामीणों के साथ ही साथ इस रास्ते का नवनिर्माण के बेसब्री से इंतजार गूगल मैप में भी कर रहे हैं ताकि मैप पर लोकेशन देखने वाले चमचमाती रोड की इमेज देख सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में 25 सितंबर को निकलेगी विसर्जन झांकी-थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

    September 5, 2026

    विशेष-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कराई जा रही है उपलब्ध-पढ़े पूरा अपडेट….

    September 5, 2026

    गणेशोत्सव को लेकर आरंग थाना परिसर में कल शनिवार को होगा शांति समिति की बैठक

    September 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 25 सितंबर को निकलेगी विसर्जन झांकी-थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

    Vinod GuptaSeptember 5, 202630 Views

    आरंग में 25 सितंबर को निकलेगी विसर्जन झांकी-थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.