Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वच्छता अभियान-गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का किया कार्य-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    July 21, 2026

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Uncategorized»किसानों ने महासमुन्द सांसद को सौंपा मांग पत्र.….संसद में किसानों की मांगों को उठाने की अपील
    Uncategorized

    किसानों ने महासमुन्द सांसद को सौंपा मांग पत्र.….संसद में किसानों की मांगों को उठाने की अपील

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 20, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    किसानों ने महासमुन्द सांसद को सौंपा मांग पत्र.….संसद में किसानों की मांगों को उठाने की अपील

    राजिम।पिछले दिनों दिल्ली में हुए संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय आम बैठक में देश के सभी सांसदों को किसानों का मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक मंडल सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में किसानों ने महासमुन्द सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को मांग पत्र सौपकर संसद में किसानों की बात रखने अपील किया है। तेजराम विद्रोही ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सीमाओं से वापसी से पहले केन्द्र सरकार ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की वापसी, जनविरोधी नये बिजली कानून की वापसी, आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा, पराली जलाने पर किसानों को सजा से मुक्ति का वायदा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन बाकी मांगों के अलावा संपूर्ण कर्जा माफी, किसान और खेतिहर मजदूर के लिए वृद्धावस्था पेंशन, किसान फसल बीमा, अग्निवीर योजना की वापसी, तीनों नये कानूनों की वापसी, जबरन भूमि-अधिग्रहण , वन अधिकार कानून के उल्लंघन जैसे तमाम तात्कालिक मांगों को मांगपत्र में शामिल किया गया है। इनके अलावा अलग से कृषि बजट बनाने, खेती को डब्ल्यू.टी. ओ. से बाहर लाने, मनरेगा मजदूरी 600 रूपये प्रतिदिन, चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने आदि नीतिगत मांगें भी मांगपत्र में शामिल हैं। मांग पत्र सौपने वालों में उद्धव खम्हारी, अजय कुमार साहू, दिलेश्वर सिन्हा, भुनुराम साहू, कमल किशोर यादव, महेश निषाद, सुभाष चक्रधारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    Vinod GuptaJuly 21, 2026275 Views

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.