संभाग स्तरीय कराटे एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में इस स्कुल के 25 विद्यार्थियों का हुआ चयन
आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कराटे एवं हैंडबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंडर-14 व 17 आयु वर्ग के बालक-बालिका श्रेणी में खेले गए मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कराटे अंडर-17 वर्ग में खेल के प्रति समर्पण दिखाते हुए महत्व नाथ योगी, चिराग चांदनी, आर्या श्री, कृतिका साहू अंडर-14 वर्ग में हर्षिका चंद्राकर, श्लोक पूरी गोस्वामी ने संभाग स्तर हेतु अपना अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।हैंडबॉल गेम में लगातार पैरेक्टिस और अपने खेल भावना के साथ शामिल हुए विद्यार्थियों में अंडर 14 बालक वर्ग से आयुष्मान गुप्ता, मुकुल ठाकुर बालिका वर्ग से दुर्भिच्छा नामदेव, जिया लोधी, सुमेरा बानो एवं तस्लीम बानो। अंडर 17 बालिका वर्ग से हिमानी ध्रुव, मिताली यादव, कामाक्षी देवांगन, यामिनी लोधी। बालक वर्ग में देवेश टंडन। अंडर 19 बालिका वर्ग में यशिका ठाकुर, नरगिस बानो,मानवी देवांगन , रागिनी साहू। बालक वर्ग में सुजल देवांगन एवं भावेश साहू संभाग स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कोच -खेल शिक्षिका प्रियल साहू तथा विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया है। विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास, एकेडमिक प्रभारी पुष्प लता जॉर्ज तथा समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग



