Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026

    आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»1969-70 बैच के पूर्व छात्र-व्याख्याताओं का हुआ भावनात्मक पुनर्मिलन-वर्षों बाद मिलकर सभी हुए भावुक…
    Blog

    1969-70 बैच के पूर्व छात्र-व्याख्याताओं का हुआ भावनात्मक पुनर्मिलन-वर्षों बाद मिलकर सभी हुए भावुक…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    1969-70 बैच के पूर्व छात्र-व्याख्याताओं का हुआ भावनात्मक पुनर्मिलन-वर्षों बाद मिलकर सभी हुए भावुक…

    Oplus_131072

    आरंग। नगर में होली के पावन अवसर पर अरुंधति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग के वर्ष 1969-70 बैच के पूर्व छात्रों और उनके पूर्व व्याख्याता का भावनात्मक पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विद्या पुनर्मिलन समारोह स्थानीय आमंत्रण होटल में बड़े ही उत्साह और आत्मीयता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी पूर्व छात्र और शिक्षक भावुक हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें लगभग 30 पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया और पुरानी यादों को ताज़ा किया। इस दौरान सभी ने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए हंसी-मजाक और ठहाकों के साथ माहौल को खुशनुमा बना दिया।समारोह में उपस्थित पूर्व व्याख्याता पी.डी. द्वारकानी का सभी पूर्व छात्रों ने शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें अपने पुराने छात्रों से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई और उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए। यह मुलाकात मानो किसी भूले-बिसरे गीत की तरह मधुर और यादगार बन गई।इस विशेष होली मिलन समारोह में अधिवक्ता गोपाल चंद्राकर, आनंद मूर्ति अग्रवाल, कैलाश चौधरी, श्रवण साहू, भूषण देवांगन, खेमचंद मिश्रा, बिष्णु लोधी, सत्येंद्र यदु, प्रहलाद सेन, विश्ववर्धन अग्रवाल, रमेश सादानी, त्रिलोक चंद्राकर, गिरधर चंद्राकर, थान सिंह चंद्राकर, डा चंद्रभूषण गुप्ता, बेनीराम भूतड़ा, भेखूराम चंद्राकर, नन्द कुमार चंद्राकर, गौतम चंद्राकर, गुहा राम, श्याम राव, बिरसिंह साहु, राधेलाल चंद्राकर, थानू राम साहू,कौशल चंद्राकर, केशव साहू सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पुराने दिनों की स्मृतियों को साझा करते हुए सभी ने इस मिलन को अविस्मरणीय बनाया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026

    आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित

    April 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    Vinod GuptaApril 21, 2026

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर,काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.