Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»18 अक्टूबर को धर्मगुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस-सतनामी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा…
    Blog

    18 अक्टूबर को धर्मगुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस-सतनामी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 17, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 अक्टूबर को धर्मगुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस-सतनामी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा…

    Oplus_131072

    आरंग छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु राजा गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन 18 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।इस विशेष अवसर को सतनामी समाज हर वर्ष ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाता है, जो समाज के गौरव, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे।सतनामी समाज के राजमहंत, जिला महंत, सेक्टर महंत, भंडारी, साटीदार और विभिन्न संगठन प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हजारों की संख्या में सतनामी समाज के सदस्य और अन्य समुदायों के प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज के विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान सतनामी समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करेंगे और समाज के विकास व योगदान पर अपने विचार साझा करेंगे। यह दिवस सतनामी समाज के स्वाभिमान, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।इस आयोजन की पूरी तैयारी में आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    Vinod GuptaAugust 25, 2026120 Views

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.