Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    July 21, 2026

    कल 22 जुलाई को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के विषय को लेकर बैठक-गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होंगे शामिल…

    July 21, 2026

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज को दी गई भावपूर्ण विनयांजलि.
    छत्तीसगढ़

    संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज को दी गई भावपूर्ण विनयांजलि.

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 27, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज को दी गई भावपूर्ण विनयांजलि.

    सदर रोड स्थित जैन भवन में हुआ विनयांजलि सभा
    नवापारा-राजिम।आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आह्वान पर आज पूरे देश में एक साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि दी गई। इसी तारतम्य में सकल जैन समाज के द्वारा नगर के सदर रोड स्थित जैन भवन में एक भव्य विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया ।इस विन्यांजलि सभा में सर्वप्रथम दोनों समाज के पदाधिकारियों के साथ ही सर्व समाज के लोगों के द्वारा दीप प्रजव्लित कर सभा का शुभारंभ किया गया ।
    सर्वप्रथम सकल जैन समाज के अध्यक्ष शिखर बाफना ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में आचार्य श्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी ।पंडित ब्रह्दत्त शर्मा के द्वारा अपने संस्मरण को याद कर आचार्य श्री के बारे में बहुत सी बातें बताई । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पुष्पा बहन जी व नारायण भाई ने अपने उदबोधन में आचार्य श्री जी की चर्या के बारे में जानकारी दी.उन्होंने दो मिनट के योग से शांति का पाठ कराया. डॉ राजेंद्र गदिया ने बताया कि आचार्य श्री जी का विगत 56 वर्षों से दीक्षा के काल में नमक, शक्कर ,तेल ,घी व हरी सब्जी आदि का पूर्णतया त्याग था ‌यह सब त्याग कर आदमी क्या खाता है और कैसे जीवित रह पाता है उपस्थित सभी लोगों को यह सब जानकर आश्चर्य हुआ। गायत्री परिवार से जुड़ी डॉ उमा गुप्ता , प्रधान पाठक गोपाल यादव .राजू काबरा सहित अनेक लोगों ने अपने उदबोधन से आचार्य श्री को विनयांजलि प्रकट की।
    क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू भी कार्यक्रम के मध्य में पहुंचे। उन्होंने आचार्य श्री के बारे में अपनी विनयांजलि प्रगट कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की अनेक उपलब्धियां के बारे में बताया उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आचार्य श्री के परम भक्तों में से एक है मोदी जी उनसे आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंचते रहते थे .कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर राजेंद्र गदिया स्नेहा गोलछा शेफाली जैन पूजा पहाड़िया के द्वारा किया गया आचार्य श्री जी के संस्मरणों के द्वारा इन्होंने श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर बांधे रखा .
    दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष किशोर सिंघई ने अपने उदबोधन में आचार्य श्री की भावभीनी विन्यांजलि अर्पित कर उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण करने की बात कही उन्होंने कहा कि आचार्य श्री के बताएं रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची विन्यांजलिअर्पित कर सकते हैं अध्यक्ष किशोर सिंघाई ने जानकारी दी कि नवनिर्मित धर्मशाला जो की मन्दिर परिसर से लगा बन रहा है का नाम आचार्य विद्यासागर संत भवन रखा जाएगा पंचायत कमेटी के द्वारा नव निर्मित संत भवन का अनावरण कर आचार्य विद्यासागर संत भवन का नामकरण किया.उपाध्यक्ष सूरित जैन ने भावांजलि प्रस्तुत कर नसिया जी में आचार्य श्री की स्मृति में एक भव्य कीर्ति स्तंभ बनाने की घोषणा की.अन्य वक्ताओं में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्ययनी उगम कोठरी संजय सिंघई कविता सिंघई ,अनीता सिंघई, अंकिता सिंघई ,अंजलि पहाड़िया सुनीता चौधरी ममता जैन सनी चौधरी कुमारी ममता जैन श्रुति जैन आदि अनेक वक्ताओं ने अपनी अपनी विन्यांजलि अर्पित की.ब्राह्मण समाज के मधुसूदन शर्मा प्रसन्न शर्मा कंसारी समाज से सहदेव कंसारी सिख समाज से जीत सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा रिखब बोथरा संतोष बोथरापप्पू भंसाली बाबी चावला रमेश साहू सुनील बन्गानि हेमराज पारख अशोक गोलछा अजय कोचर सनत चौधरी मनोज जैन रवि जैन आकाश जैन आदि अनेक लोगों की उपस्थिति में विन्यांजलि सभा का कार्यक्रम संपन्न हुआ अंत में सचिव अखिलेश नाहर के द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

    ✍️ तुकाराम कंसारी,राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    Vinod GuptaJuly 21, 2026168 Views

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.