Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वीणा वादनी मां सरस्वती का प्रकटोत्सव बसंत पंचमी के रूप में यहां मनाया गया धूमधाम से…
    Blog

    वीणा वादनी मां सरस्वती का प्रकटोत्सव बसंत पंचमी के रूप में यहां मनाया गया धूमधाम से…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वीणा वादनी मां सरस्वती का प्रकटोत्सव बसंत पंचमी के रूप में यहां मनाया गया धूमधाम से…

    Oplus_131072

    आरंग। अग्रसेन योगासन शाखा सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय अग्रवाल पारा आरंग में आज 03 फ़रवरी बुधवार को वीणा वादनी मां सरस्वती का प्रकटोत्सव बसंत पंचमी के रूप धूमधाम से मनाया गया।अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन ,प्रणायाम एवं ध्यान के पश्चात मुख्य वक्ता दीपक साहेब गुरु गोश्वामी द्वारा माता सरस्वती की पूजा ,अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य वक्ता दीपक गुरु गोश्वामी अपने उद्धबोधन में कहा कि माता सरस्वती बसन्त पंचमी के दिन प्रकट हुई थी इसलिए प्रत्येक वर्ष माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को प्रकटोत्सव दिवस बसंत पंचमी के रूप में मनाते हैं।शंकर पाल ने बताया कि ब्रम्हा जी जब सृष्टि की उत्पत्ति की उस समय चराचर जीव मूक था ,किसी से कोई कुछ नहीं बोल रहा था उस स्थिति को देख कर ब्रम्हा जी अपने कमण्डल के जल को हाथ में लेकर अभिमन्त्रित कर छोड़ देते है जिससे एक सुंदर कन्या उत्पन्न होती है, जिसे सरस्वती नाम दिया गया । यह देवी कला ,विद्या एवं ज्ञान की देवी थी , जिससे सारे जगत को वाणी प्राप्त हुई । रविन्द्र अग्रवाल ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन ही गुरु अपने शिष्यों को लिखना, पढ़ना सिखाते हैं, क्योंकि यह विद्या की देवी है । ऐसा भी कहा जाता है कि आज ही के दिन वेद व्यास गणेश जी से महाभारत की रचना करा रहे थे उस समय गणेश जी को वेद व्यास द्वारा बोले जा रहे शब्द सरस्वती नदी के कलरव के कारण ठीक से सुनाई नही पड़ रहा था गणेश जी द्वारा सरस्वती नदी को अपने जल को शांत करने के लिए कहा गया किन्तु वह अपने स्वभाव में परिवर्तन नहीं किया तब गणेश जी सरस्वती नदी को श्राप दिया था, तब से आज तक सरस्वती नदी लुप्त हो गई है । इस अवसर पर बृजेश अग्रवाल , बलराम साहू गोपाल पाल, शैलेश गुप्ता सहित शाखा के सदस्य गण उपस्थित थे।अग्रसेन योगासन शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यालय निर्माण के लिये 25101रुपये सहयोग राशि दिया गया । जिसके सहयोग कर्ता बृजेश अग्रवाल , ओम गुप्ता , अशोक कुमार ठाकुर , दीपक गुरु गोश्वामी , रविन्द्र अग्रवाल , अभिनेष अग्रवाल , शंकर पाल , अमिताभ अग्रवाल , बलराम साहू , गोपाल पाल ,शैलेश गुप्ता ,राम कुमार कंसारी ,विनय पटेल एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट कमेटी है lकार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त अशोक कुमार ठाकुर द्वारा किया गया ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    Vinod GuptaJuly 8, 202650 Views

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.