Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विमान हादसा अहमदाबाद श्रद्धांजलि आभासी कवि सम्मेलन : शिखा गोस्वामी
    Blog

    विमान हादसा अहमदाबाद श्रद्धांजलि आभासी कवि सम्मेलन : शिखा गोस्वामी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 17, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंगेली, छत्तीसगढ़। कहानीका हिंदी पत्रिका के यूपी अध्याय द्वारा दिनांक 15 जून 2025 को संध्या 7.00 बजे अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों को श्रंद्धाजलि देने हेतु एक आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य संतोष ब्यास अध्यक्ष संस्कारशाला, ऋषिकेश उत्तराखंड ,विशिष्ट अतिथि ए.डी.जी.के.आर.नौटियाल रिटायर्ड टी. एम.उत्तराखंड डॉ भूपेंद्र वरिष्ट पत्रकार सभा अध्यक्ष श्याम कुंवर भारती,प्रधान संपादक सह महासचिव महिला कल्याण समिति ढोरी,बोकारो ने भाग लिया।मंच संचालन डॉ प्रतिभा प्रकाश ,राज्य प्रभारी यूपी अध्याय ने किया।

    दुबई के जय कृष्ण मिश्रा अंतरराष्ट्रीय संयोजक और सत्येंद्र नाथ गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सह संपादक ने भाग लेकर बेहद मार्मिक भाव पूर्ण काव्य पाठ किया।

    सरस्वती वंदना_ रजनी कटारे जबलपुर ,गणेश वंदना आशा जोशी उत्तराखंड और देवी गीत श्याम कुंवर भारती झारखंड अपनी मधुर आवाजों में प्रस्तुत किया।

    अपने संबोधन में पत्रकार भूपेंद्र ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति का आंखों देखा हाल का विवरण बताते हुए बहुत ही मार्मिक भाव प्रस्तुत कर सबको भाव बिह्वल कर दिया।
    एडीजी के आर नौटियाल रिटायर्ड टीएम भारतीय सेना ने विमान हादसे और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा _ हालांकि हादसा बहुत ही भयानक और दर्दनाक था लेकिन हमारी सरकार राहत कार्य पूरी तत्परता से कार्य रही है।भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ हमारी सेना ने भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    मुख्य अतिथि आचार्य संतोष ब्यास ने कहानिका और संस्था के सामाजिक और साहित्यिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए विमान हादसा में मृत आत्माओं की शांति के लिए शांति पाठ किया।
    सभा अध्यक्ष श्याम कुंवर भारती ने कहानिका के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा संस्था का आगामी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हरिद्वार उत्तराखंड में 12 जुलाई को होने जा रहा है।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य का उत्साहवर्धन हेतु सांझ काव्य संकलन का प्रकाशन किया जा रहा है। भारती ने बेहद भाव पूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित किया। डॉ प्रतिभा प्रकाश ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया।

    काव्य पाठ में देश भर के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित कवियों और कवयित्रियों ने भाग लेकर अपने हृदय का उदगार व्यक्त कर श्रंद्धाजलि स्वरूप काव्य पाठ किया । कवियों में मुख्य रूप से ,डिप्टी कमांडेंट ओ.पी. नारंग (सेवानिवृत्त) भारतीय तटरक्षक (रक्षा मंत्रालय) गुरुग्राम (हरियाणा), सविता रतूड़ी नंदिनी ऋषिकेश,ज्योति नाइक पुणे, रश्मि पैन्यूली गिरिजा ऋषिकेश, नीता माथुर लखनऊ, डॉ श्याम कुंवर भारती, विश्वांभरी भट्ट ऋषिकेश, आशा उत्तराखंड, सुजाता चक्रवर्ती,रजनी कटारे, एडवोकेट सुनील बेचारा, प्रियंका भट्ट ऋषिकेश, अंबिका झा मुंबई, डॉ शिखा पांडेय बदायूं, मणि अभय कुमार दिल्ली,छोटे लाल सिंह अमर रायबरेली,शशि जैसवार, छोटे लाल जी, ताराचंद महतो, डॉ नम्रता जैन और दिवाकर पाठक ‘ विद्यार्थी’ हजारीबाग झारखंड ने भाग लिया।

    अंत में डॉ प्रतिभा प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा सभी अतिथियों और कवियों की आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026

    अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान

    November 6, 2026

    आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम

    November 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    Vinod GuptaNovember 6, 20268 Views

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Sorry, there was a YouTube error.
    Recent Posts
    • सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन
    • अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान
    • आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
    • आरंग नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई-की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना
    • शिक्षकों की लापरवाही पड़ेगी भारी-‘प्रशस्त’ व ‘लइका चिन्हारी’ ऐप में दिव्यांग बच्चों का डाटा छिपाया तो लगेगा 5 लाख तक जुर्माना
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.