Blog

लाफिन खुर्द में 5 कुंडिया गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन… आज हवन पूजन एवं विभिन्न संस्कार के साथ होंगे गांव भ्रमण

लाफिन खुर्द में 5 कुंडिया गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन… आज हवन पूजन एवं विभिन्न संस्कार के साथ होंगे गांव भ्रमण

महासमुंद – श्री राम प्रभात फेरी यज्ञ समिति के द्वारा ग्राम लाफिन खुर्द में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन ग्राम के हृदय स्थल संगम चौक पर किया जा रहा है। 7 फरवरी को प्रथम दिन कलश यात्रा एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ वहीं 8 फरवरी को देव पूजन, गायत्री यज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा एवं रात्रि में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।

आज 9 फरवरी रविवार को यज्ञ हवन एवं विभिन्न संस्कार व दोपहर को भोजन भंडारा,प्रसाद वितरण के साथ ही साथ शाम के समय बारात एवं गांव भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन होंगे।आपको बता दे कि श्री राम प्रभात फेरी यज्ञ समिति के द्वारा

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 5 वर्षों से करते आ रहे हैं। श्रीराम प्रभात फेरी समिति के द्वारा विगत 5 वर्षों से सुबह 4:00 बजे से पूरे ग्राम के देवी देवताओं को प्रणाम कर प्रभु श्री रामचंद्र जी की भजन गाते हुए पूरे गली में सुबह 6:00 बजे तक भ्रमण करते हैं जिससे हमारे ग्राम में भक्ति में एवं आस्था की ललक बनी रहती है

सुबह से ही समिति के द्वारा गीत संगीत और वाद्य यंत्रों से सुसज्जित होकर पूरे ग्राम को सुबह से ही भक्ति में बनाकर नई ऊर्जा का संदेश देते हैं। गायत्री यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन से ग्राम में भी

oplus_131074

भक्तिमय वातावरण निर्मित होता है एवं महायज्ञ में विभिन्न संस्कार जैसे पुंसवन,
मुंडन,विद्यारंभ,अन्नप्रासन, नामकरण, जन्मदिन, विवाह दिवस,दीक्षा, यज्ञोंपवित संस्कार नि:शुल्क होते हैं।

Related Articles

Back to top button