Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पूर्व कैबिनेट मंत्री झीरम घाटी के शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिया श्रद्धांजलि
    Blog

    पूर्व कैबिनेट मंत्री झीरम घाटी के शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिया श्रद्धांजलि

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 11, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व कैबिनेट मंत्री झीरम घाटी के शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिया श्रद्धांजलि

    महासमुंद – छत्तीसगढ़ के प्रतीक,महासमुंद की पहचान पूर्व कैबिनेट मंत्री झीरम घाटी के शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महासमुंद के राजीव भवन में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिनका राजनीतिक जीवन छह दशकों तक फैला हुआ है। 1957 के आम चुनाव में वे बलौदा बाजार निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा में संसद सदस्य चुने गए, वे दूसरी लोकसभा के सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक बने इसके बाद उन्होंने 1962, 1964 (उपचुनाव),1967, 1980, 1984, 1989 में महासमुंद के संसद के रूप में निर्वाचित हुए। 1977 और 1998 में रायपुर से सांसद चुने गए। 2004 में महासमुंद से लोकसभा चुनाव हार गए।पंडित जी कुल 9 बार लोकसभा के लिए सांसद चुने गए जब इंदिरा गांधी जी प्रधानमंत्री बनी तो पंडित जी को 1967 से 1977 तक इंदिरा जी की अधीन राज्य मंत्री रहे राजीव गांधी जी के मंत्रीमंडल में भी मंत्री रहे ।

    बाद में प्रधानमंत्री वी पी सिंह के साथ मंत्री बने प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के सरकार में मंत्री रहे प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी के सरकार में मंत्री के पद पर कार्य करते रहे।विद्याचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा रहे जब 25 मई 2013 को नक्सली हमले में वे घायल हो गये, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में 11 जून 2013 अपने प्राण त्याग दिए,पंडित विद्या चरण के निधन से एक युग की समाप्ति हो गई छत्तीसगढ़ निर्माण को लेकर अनेकों धरना प्रदर्शन किये,छत्तीसगढ़ के निर्माण में पंडित विद्याचरण शुक्ला जी की अहम भूमिका रही। उक्त श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती चातुरीनंद जी सरायपाली विधायक,खिलावन बघेल पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं शहर अध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ शासन,हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष,पूर्व प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,मनोज कांत साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री,गुरमीत चावला महामंत्री,अमन चंद्राकर जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस,गौरव चंद्राकर महामंत्री,करण दीवान ब्लॉक अध्यक्ष,सूरज नायक पार्षद,अक्षय सकारकर, नितेंद्र बैनर्जी सेवादल, कातिका पैकरा सचिव शहर कांग्रेस,सोनम रामटेके,सचिव शहर कांग्रेस,गोविंदराम साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मोती साहू,मेहुल सूचक,दिनेश दुबे,रवि साहू,रवि ध्रुव,भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस जन उक्त श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    July 4, 2026

    छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हुआ कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन-इस कक्षा ने मारी बाजी…

    July 4, 2026

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    July 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते है शामिल..

    Vinod GuptaJuly 4, 202662 Views

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कल 05 जुलाई को यहाँ मनाएगा हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव-आप भी हो सकते…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.