Blog

लखौली ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा-विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने 02 कारो को मारी टक्कर-कई घायल

लखौली ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा-विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने 02 कारो को मारी टक्कर-कई घायल

आरंग। लखौली ओवरब्रिज पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने भीषण सड़क दुर्घटना को जन्म दे दिया। इस हादसे में एक अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पार कर 02 कारो को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के मचेवा निवासी सौरभ साहू (बीएससी), जो वर्तमान में जिला महासमुन्द में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, अपनी मां पूर्णिमा साहू के साथ बलेनो कार क्रमांक CG06GX 2075 से रायपुर से महासमुन्द लौट रहे थे। वाहन स्वयं सौरभ साहू चला रहे थे।रात्रि लगभग 10.30 बजे, जैसे ही वे लखौली ओवरब्रिज पर पहुंचे, उनके आगे चल रही स्वीप्ट कार क्रमांक JH01R 7884 को आरंग की ओर से आ रही डस्टर वाहन क्रमांक CG04KR 3377 के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बीच डिवाइडर पार कर जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डस्टर वाहन ने पीछे आ रही बलेनो कार को भी चपेट में ले लिया।दुर्घटना में सौरभ साहू की मां पूर्णिमा साहू के दाहिने पैर, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सौरभ साहू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं स्वीप्ट वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटनाकारी डस्टर वाहन में बैठे लोगों को भी चोट लगने की सूचना है।सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज हेतु रायपुर ले जाया गया, जबकि पूर्णिमा साहू को महासमुन्द स्थित अकालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।इस दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।आरंग पुलिस ने डस्टर वाहन क्रमांक CG04KR 3377 के चालक के विरुद्ध धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button