Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वेदराम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी-बनाये गए छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

    July 8, 2026

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 03 महतारी सदन का भूमिपूजन यहां हुआ सम्पन्न
    Blog

    आरंग विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 03 महतारी सदन का भूमिपूजन यहां हुआ सम्पन्न

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 18, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 03 महतारी सदन का भूमिपूजन यहां हुआ सम्पन्न

    आरंग।भण्डारपुरी धाम में आरंग विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 03 महतारी सदन के भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। ग्राम भण्डारपुरी धाम, ग्राम कोरासी और ग्राम रीवा में बनने वाले महतारी सदनों का एक साथ भूमिपूजन मुख्य अतिथि गुरु बालदास साहेब के हाथों सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किया।मुख्य अतिथि गुरु बालदास साहेब ने परम् पूज्य गुरु घांसीदास बाबा जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समस्त मानव समाज के कल्याण और समृद्धि की कामना की। उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में ग्राम भण्डारपुरी धाम और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा की हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और नाली निर्माण, मुक्तिधाम सेड निर्माण, जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊँचा उठ सके। आपको बता दे की भण्डारपुरी धाम परम् पूज्य गुरु घांसीदास बाबा जी की कर्मभूमि रही है, जहां उनके उपदेशों और शिक्षाओं का प्रसार हुआ। यह स्थान सतनामी समाज के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र है, और देशभर से श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु आते हैं।साथ ही गुरु खुशवंत साहेब का गृह ग्राम भी भण्डारपुरी धाम है। उन्होंने अपने गृह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यहाँ की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवँ ग्रामवासी,क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    वेदराम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी-बनाये गए छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

    July 8, 2026

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वेदराम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी-बनाये गए छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

    Vinod GuptaJuly 8, 202673 Views

    वेदराम मनहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी-बनाये गए छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.