राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा जिला महासमुंद ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद।
आज स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। वे महान संत रामकृष्ण परमहंस जी के शिष्य थे तथा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना के महान संवाहक रहे हैं।

जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने वर्ष 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश दिया। उनके ओजस्वी विचारों ने भारत को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाया।
उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन युवाओं के उत्थान को समर्पित रहा। वे युवाओं को आत्मविश्वासी, चरित्रवान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित बनाना चाहते थे। उनका प्रेरणादायी संदेश— “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको”—आज भी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री अरविंद प्रहारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप दीवान, धरम पटेल, झनक लाल साहू, राजू चंद्राकर, पार्षद पीयूष साहू, माखन, मनीष शर्मा, गोविंद सिंह ठाकुर, नईम खान, हिमांशु चंद्राकर, आकाश पांडे, शुभम बाग पटेल, लितेश साहू, गौरव राठी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू द्वारा जारी की गई।

