Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रायपुर की दिव्या अग्रवाल ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप खेलने हॉंगकॉंग जाएगी।
    Blog

    रायपुर की दिव्या अग्रवाल ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप खेलने हॉंगकॉंग जाएगी।

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 19, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर की दिव्या अग्रवाल ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप खेलने हॉंगकॉंग जाएगी।

    रायपुर के अमन यादव भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर नियुक्त।

    गुरु – शिष्या एक साथ हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व अधिकारी – खिलाड़ी के रूप में करेंगे।

    ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024, हॉंगकॉंग।

    दिव्या अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा हेतू चयनित होने वाली छ ग से एक मात्र म्यू थाई खिलाड़ी।

    विजेता को 600 यू एस डॉलर और उपविजेता को 300 यू एस डॉलर इनामी राशि दी जाएगी।

    15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर को हॉंगकॉंग रवाना होगा।

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (18 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भाग लेने 13 खिलाड़ियों और दो अधिकारियों वाले 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई। गर्व का विषय है कि भारतीय दल में 05 महिला खिलाड़ियों में रायपुर (छ ग) से 45kg वजन वर्ग में एक महिला खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल और भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर रायपुर के ही अमन यादव चयनित किये गए है।

    उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से हॉंगकॉंग के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय हैं कि ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक हॉंगकॉंग में किया जा रहा है।

    ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, हॉंगकॉंग में महिला वर्ग की प्रतियोगिता 45kg, 48kg, 51kg, 54kg और 60kg वर्ग में खेली जाएगी वहीं पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता 48kg, 51kg, 54kg, 57kg, 60kg, 63.5kg, 67kg और 71kg वजन वर्ग में होगी।

    उक्त अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेता खिलाड़ी को 600 US डॉलर और उप विजेता को 300 US डॉलर का नगद इनाम भी दिया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है कि भारतीय दल में चयनित 08 पुरुष और 05 महिला खिलाड़ियों में रायपुर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता श्री अजय अग्रवाल की सुपुत्री उभरती राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल छत्तीसगढ़ से एक मात्र चयनित खिलाड़ी हैं।

    भारतीय दल के मैनेजर के रूप में नियुक्त अमन यादव भाजपा कला एवँ खेल प्रकोष्ठ के सह प्रभारी है एवँ देवेंद्र नगर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और फिटनेस क्लब के संचालक भी है।

    छ ग के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक दल्लीराजहरा के सेंसई लखन कुमार साहू के शिष्य अमन यादव विगत 10 वर्षों से रायपुर में अध्ययन करते हुए छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और वर्तमान में रायपुर में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण लखन कुमार साहू और अनीस मेमन के निर्देशन में कर रहे हैं।

    हॉंगकॉंग जाने वाली खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल, अमन यादव की ही शिष्या है जिनकी मार्शल आर्ट्स में म्यूथाई, कराते, कलारिपयात्तु सहित अनेक खेलों में अत्यन्त रुचि है। इस तरह गुरु – शिष्या एक साथ अधिकारी और खिलाड़ी के रूप में हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    अपने वजन वर्ग में दो बार की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन कु दिव्या अग्रवाल राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुकी है और लगातार राष्ट्रीय आदि मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिताओं में उभरती खिलाड़ी रूप में अनवरत सक्रिय हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202672 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.