Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल मैदान में वृक्षारोपण

    August 5, 2026

    बड़ी खबर-₹1.01 करोड़ लेकर न जमीन की रजिस्ट्री, न रकम वापसी-पीड़ित ने जनपद सदस्य पर लगाया बड़ा आरोप-FIR और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

    August 5, 2026

    साय मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न-इन 07 निर्णयों पर लगी मुहर

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन पटरी पर, यात्रियों को मिली राहत
    Blog

    रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन पटरी पर, यात्रियों को मिली राहत

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर । पिछले दस दिनों से बाधित चल रही विमान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मुंबई से शाम पांच बजे रायपुर आने वाली एक फ्लाइट को छोड़कर अन्य सभी शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें अपने तय ट्रैक पर लौट चुकी हैं। शनिवार को मुंबई–रायपुर–मुंबई रूट की यह एकमात्र फ्लाइट रद्द रही, हालांकि विमानतल प्रबंधन के अनुसार रविवार से इसके भी नियमित संचालन की उम्मीद है।

    स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स बीते दिनों विमानों की कमी के कारण प्रभावित हुई थीं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार आया और रायपुर से संचालित 27 से 30 नियमित उड़ानों में से केवल तीन उड़ानें ही अस्थायी रूप से स्थगित रहीं।

    शनिवार को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या और घट गई। बाकी सभी शहरों के लिए उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट और बेंगलुरु की एक उड़ान अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।

    विमानतल अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों को तैनात किया गया है और फिलहाल एयरपोर्ट पर किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं है। उड़ान सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल मैदान में वृक्षारोपण

    August 5, 2026

    बड़ी खबर-₹1.01 करोड़ लेकर न जमीन की रजिस्ट्री, न रकम वापसी-पीड़ित ने जनपद सदस्य पर लगाया बड़ा आरोप-FIR और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

    August 5, 2026

    साय मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न-इन 07 निर्णयों पर लगी मुहर

    August 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल मैदान में वृक्षारोपण

    Vinod GuptaAugust 5, 202614 Views

    असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.