Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मोर तिरंगा, मोर अभिमान” महासमुंद भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न
    Blog

    मोर तिरंगा, मोर अभिमान” महासमुंद भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 7, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” महासमुंद भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न


    भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद द्वारा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” एवं “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान को सफलतापूर्वक संचालन हेतु आज भाजपा जिला कार्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिलेभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मंडल टीमों ने भाग लिया और तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव थे।

    कार्यशाला में प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष श्री एतराम साहू ने रखा एवं प्रस्तावना में कहा कि “महासमुंद जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना है। हर घर तिरंगे जिले के नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में देश पर हुए आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के शौर्य को नमन करते हुए यह तिरंगा यात्रा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ तिरंगा बांटना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को हर नागरिक के मन में प्रज्वलित करना है।”

    कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्रीवास्तव जी ने कहा कि “आगामी 15 अगस्त को भारत की आजादी का 79वां वर्ष मनाया जाएगा और ऐसे समय में भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के नाते ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को जन-जन तक पहुंचाने जा रही है।
    तिरंगा हमारा आत्मगौरव है, राष्ट्र का स्वाभिमान है। ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ केवल एक नारा नहीं, यह हर भारतीय के हृदय की आवाज है।
    हर मंडल, हर गांव, हर गली तक यह संदेश पहुंचे कि भारतवासी अपने तिरंगे पर गर्व करते हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे इस अभियान को जनआंदोलन में बदलें।”

    विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा “तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह राष्ट्रीय चेतना का जागरण है। जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तभी स्वतंत्रता की भावना सजीव होगी।
    भाजपा का यह अभियान भारत माता के सम्मान और अखंडता को सशक्त करने वाला है। हम सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि तन, मन और समय देकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।”

    इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा,छत्तीसगढ़ बीज निगम अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जिला पंचायत सदस्य भीखम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक द्वय रामलाल चौहान व त्रिलोचन पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तरसिंह नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने किया एवं समापन पर विपिन उपोबेजा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

    इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाजपा जिला महासमुंद के समस्त 20 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्रीगण, मंडल स्तर की तिरंगा यात्रा टीमें तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कार्यशाला ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महासमुंद जिले में जनमानस की भावना और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बनकर सफल होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026132 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.