Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»” मॉक टेस्ट बच्चों में विषयांतर्गत कौशल को विकसित करता है”– भरत साहू
    Blog

    ” मॉक टेस्ट बच्चों में विषयांतर्गत कौशल को विकसित करता है”– भरत साहू

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 25, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    ” मॉक टेस्ट बच्चों में विषयांतर्गत कौशल को विकसित करता है”– भरत साहू

    “बच्चे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी करें सफलता अवश्य मिलेगी”– योगेश मधुकर

         छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में आयोजित परख मॉक टेस्ट के द्वितीय परीक्षा का  आयोजन शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में संकुल प्रभारी एवं शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य भरत साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उक्त परीक्षा में कुल 18 विद्यार्थी शामिल हुए जिनका रिजल्ट संतोषप्रद रहा। 
    
        संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य भरत साहू ने परख मॉक टेस्ट परीक्षा के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि परख मॉक टेस्ट परीक्षा एक प्रकार की अभ्यास परीक्षा है जो विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के लिए तैयार करने में मदद करती है। इस परीक्षा से विद्यार्थियों को अनगिनत लाभ होता है जैसे की बच्चों में आत्मविश्वास की भावना विकसित करना, समय प्रबंधन करना, कमजोर विषय क्षेत्र की पहचान करना तथा विषयांतर्गत कौशल को विकसित करने में भी उनको मदद मिलती है।
    
           परख मॉक टेस्ट परीक्षा के पश्चात बच्चों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया जिसमें बच्चों का रिजल्ट संतोषप्रद रहा। शिक्षक योगेश कुमार मधुकर ने उक्त परीक्षा के पश्चात बच्चों को समझाते हुए कहा कि आगामी 29 नवंबर को पुनः परख मॉक टेस्ट का आयोजन प्रदेश के समस्त स्कूलों में किया जाएगा जिसके अंतर्गत उक्त तीनों मॉक टेस्ट परीक्षा में जिस स्कूल या संस्था का रिजल्ट सर्वांगीण रहेगा वहां के स्कूल व बच्चों का चयन राज्य स्तर पर समग्र शिक्षा के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए सभी बच्चे अपनी पूर्ण तैयारी एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दिलाएंगे। 
    
          उक्त परीक्षा के सफल आयोजन के दौरान संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य भरत साहू, शिक्षक योगेश कुमार मधुकर, पोखनलाल चंद्राकर एवं डिगेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202694 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.