Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»“मेरी पंचायत, मेरी पहचान” कार्यक्रम का आयोजन कर सरपंच ने पंचायत स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर लिया योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों के साथ तालमेल बनाकर अब बहाएंगे गांव में विकास की गंगा…
    Blog

    “मेरी पंचायत, मेरी पहचान” कार्यक्रम का आयोजन कर सरपंच ने पंचायत स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर लिया योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों के साथ तालमेल बनाकर अब बहाएंगे गांव में विकास की गंगा…

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 21, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    “मेरी पंचायत, मेरी पहचान” कार्यक्रम का आयोजन कर सरपंच ने पंचायत स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर लिया योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों के साथ तालमेल बनाकर अब बहाएंगे गांव में विकास की गंगा…

    खल्लारी/ शासन – प्रशासन प्रदेश, जिला, ब्लॉक मुख्यालयों के प्रशासनिक संस्थानों में ज्यादातर प्रभारी मंत्री, कलेक्टर, सी.ई.ओ. आदि विभागीय जनों की उपस्थिति में अपने सभी विभागों की समीक्षा बैठक करते हैं और विकास कार्यों व समस्यायों संहित विभिन्न कार्य योजनाओं की समीक्षा भी करते हैं। कुछ इस तरह से क्षेत्र एक पंचायत में भी सभी शासकीय संस्थानों के कार्यों का समीक्षा हुई। जो की इस पहल के बाद से पुरे क्षेत्र में सरपंच की खुब सराहना हो रही है। बागबाहरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत आंवराडबरी में सरपंच दुलारी मुकुंद सिन्हा की अध्यक्षता में “मेरी पंचायत, मेरी पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से सरपंच ने अपने पंचायत क्षेत्र के माध्यम से प्रत्येक विभागों की अधिकारियों व कर्मचारियों का पंचायत में सम्मेलन करा कर प्रमुखता से विभागों की गतिविधियों की जानकारी लिया।

    इस बीच सभी ने प्रमुखता से अपने – अपने विभागों की जानकारी विस्तार पुर्वक दिया और पंचायत क्षेत्र में लोगों के सुविधा अनुसार काम करते रहने पर भरोसा भी दिलाया। जहां सरकार की योजनाओं से लेकर चिकित्सा, शिक्षा, राशन, पेयजल, स्वच्छता और गांव की विकास और समस्याओं के निराकरण संहित लोगों से जुड़े मुलभुत के प्रत्येक जरूरी बातों पर प्रमुखता चर्चायें हुई। इस आयोजन के माध्यम से आंवराडबरी पंचायत अंतर्गत आने वाली सभी विभागों की यह एक तरह से समीक्षा सभा रही। जिस आयोजन में आंवराडबरी पंचायत क्षेत्र के सभी विभागों से पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों को सरपंच ने विशेष निर्देश दिए की आंवराडबरी पंचायत क्षेत्र के लोगों को किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न होना पड़े और जनताओं के समस्याओं से निराकरण में सहयोग प्रदान हों।

    आंवराडबरी पंचायत में क्षेत्र के सभी शासकीय विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के आलावा ग्रामीणजनों के साथ समीप के पड़ोसी पंचायतो के सरपंच व उपसरपंचों के उपस्थिति में आयोजित “मेरी पंचायत, मेरी पहचान” कार्यक्रम को लेकर सरपंच दुलारी मुकुंद सिन्हा ने कहा की ज्यादातर प्रमुखता से देखा जाता है

    कि गांवों में जो भी समस्या आते है उसे निराकरण करने के लिए गांवों के लोग शासन – प्रशासन तक जिला व ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाते है। जिससे उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता है। जिसे देखते हुए हमारे द्वारा पंचायत भवन में ही सभी विभागों के अधिकारियों को बुला कर उनके कार्यों और समस्याओं को सुना साथ ही ग्रामीण भी सभी अधिकारियों को अपनी समस्याओं को अवगत कराये।

    जिससे सभी ग्रामीणों को अपनी समस्याओं का निराकरण और विकास कार्यों को लेकर “मेरी पंचायत, मेरी पहचान” के आयोजन से सीधा ही पंचायत क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारियों को एक साथ और एकजुट होकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का माध्यम इस आयोजन को बताया गया और पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी संस्थानों में समस्याओं को प्रस्तावित कर शासन – प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा भी सरपंच ने दिलाया । ताकी क्षेत्र के लोगों को किसी भी भी तरह से नुकसान न उठाना पड़े।

    आयोजन को सरपंच प्रतिनिधि मुकुंद सिन्हा, ग्राम पंचायत बी.के.बाहरा सरपंच खेमराज साहू (गांधी), ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू, ग्रामीण राहुल कुलदीप, राजेन्द्र ध्रुव आदि ने भी सम्बोधित किया। तो वहीं प्रमुखता से सभी विभागों से पहुंचे उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विभागीय कार्यों को एक एक कर क्रमवार बताते हुये क्षेत्र के जनताओं को हर सम्भव जनताओं को सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए आश्वस्त किया। आयोजन का संचालन सरपंच प्रतिनिधि मुकुंद सिन्हा व आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव योगेश्वरी पनुरिया ने किया। इस अवसर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत कोमा के सरपंच प्रतिनिधि रामलाल दिवान, वरिष्ठ ग्रामीण मिल्लुराम साहू, तुलाराम देवांगन, पंचायत वार्ड पंच गुमान सिन्हा, सुरज साहू, हिरालाल ध्रुव, ललिता ध्रुव, ब्रिजेश्वरी साहू, शकुन निर्मलकर, लालाराम ध्रुव, गुलाब देवांगन, खल्लारी पंच प्रतिनिधि माखन यादव, रोजगार सहायक विनोद कुमार साहू, आंवराडबरी प्रधान पाठक यामिनी दुबे, सहायक शिक्षक नीना चन्द्राकर, लक्ष्मी नेताम, बोईरगांव प्रधान पाठक मुकेश साहू, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमृता नेताम, यीशु कुमार साहू, वनरक्षक कमलनारायण यादव, खल्लारी थाना के आरक्षक गैंदधर साहू, बिजली विभाग मोहन राठौर, मितानिन येमिन साहू, डिलेवरी साहू, मोतिम साहू, मालती बाई निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तेजबाई साहू, अनुसुईया चन्द्राकर, साहयिका लक्ष्मी बाई, कोटवार प्रितराम बघेल, ढेलुराम कुलदीप, ग्रामीण लेखराज निर्मलकर, भुपेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, दिलेश साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    इन सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की रही, उपस्थित :-

    ग्राम पंचायत आवराडबरी के सरपंच दुलारी मुकुंद सिन्हा के आव्हान पर आयोजित “मेरी पंचायत मेरी पहचान” कार्यक्रम में अपने पंचायत क्षेत्र के सभी विभागों की समीक्षा पर आंवराडबरी स्थित ग्राम पंचायत (कार्यालय) भवन में आयोजित सभा में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग, पटवारी, वन विभाग, सुरक्षा कर्मी, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, कोटवार, ग्राम सेवक, सोलर पंप नल जल योजना, मितानीन, मीडिया एवं आंवराडबरी व बोरईगांव ग्राम प्रमुख संहित पंचायत के पदाधिकारी कर्मचारीयों का उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026131 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.