Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर की अनूठी पहल: समाज सेवा को नई दिशा
    Blog

    महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर की अनूठी पहल: समाज सेवा को नई दिशा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर की अनूठी पहल: समाज सेवा को नई दिशा

    महासमुंद। जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय और प्रेरणादायक पहल की है। सशक्त नारी समाज सेवी समूह की अध्यक्ष होने के नाते वे 12 मातृशक्ति सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2017 से लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

    समूह द्वारा प्रत्येक रविवार को सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है।


    आर्थिक सहयोग से बढ़ाया मदद का हाथ

    सेवा और सहयोग की इसी भावना के तहत, हुलसी चंद्राकर ने हाल ही में ग्राम बेलसोंडा स्टेशन पारा में रहने वाले अत्यंत गरीब ध्रुव परिवार की सहायता की। परिवार के सदस्य स्वर्गीय नंदू ध्रुव, जिनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था, उनके आकस्मिक निधन के बाद हुलसी चंद्राकर ने स्वयं उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

    उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उनकी यह मानवीय पहल साफ-सफाई अभियान से आगे बढ़कर सामाजिक दायित्वों के व्यापक स्वरूप को दर्शाती है।

    इस अवसर पर महिला पंच भारती ध्रुव और बिमला चंद्राकर भी उपस्थित रहीं।

    हुलसी चंद्राकर की इस पहल ने समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा भाव की मिसाल कायम की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026146 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.