भाजपा के सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम बम्हनी स्थित बम्हनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चलाया स्वछता अभियान।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन एवं जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू के निर्देशानुसार 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती तक चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम महासमुंद ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्राम बम्हनी में आज रविवार को सुबह 10 बजे बम्हनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वछता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्य रूप से महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू , ग्रामीण मंडल महामंत्री लक्ष्मीकांत तिवारी , जनपद पंचायत उपाध्यक्षा श्रीमती हुलसी जीतेन्द्र चंद्राकर इस कार्यक्रम के मंडल संयोजक साजन यादव सहसंयोजक परमानंद साहू, प्रेम साहू एवं ग्राम पंचायत चिंगरौद सरपंच, बम्हनी सरपंच, बरोंडा बाजार सरपंच, साराडीह सरपंच एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।