Blog

बीईओ ने किया इन स्कूलों का औचक निरीक्षण-परीक्षा और छात्रवृत्ति को लेकर दिए सख्त निर्देश

बीईओ ने किया इन स्कूलों का औचक निरीक्षण-परीक्षा और छात्रवृत्ति को लेकर दिए सख्त निर्देश

आरंग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा आरंग द्वारा शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बीईओ ने विशेष रूप से शांतिबाई नामदेव शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पठन-पाठन की गुणवत्ता देखी और शिक्षकों को निर्देशित किया कि बोर्ड पैटर्न पर होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करें।निरीक्षण के दौरान छात्रवृत्ति के मुद्दे पर बीईओ ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों और प्रधानपाठकों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। सभी विद्यार्थियों का डेटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए।शिक्षकों और स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया ताकि समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। बीईओ के साथ ही सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे ने भी ग्रामीण अंचलों के स्कूलों का दौरा किया। टीम ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, मध्यान्ह भोजन और शैक्षणिक स्तर की जांच की। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छात्र तक पहुंचना चाहिए ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button