Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-नव प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत-दिए गए गणवेश…

    July 2, 2026

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी… 20 लाख की फिरौती की मांग… बोला, पैसा नहीं दिया तो बेटी को…
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी… 20 लाख की फिरौती की मांग… बोला, पैसा नहीं दिया तो बेटी को…

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पूर्व विधायक की पत्नी के नंबर पर फोन करके शैलेश से बात की

    बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो बेटी को उठा ले जाऊंगा। पूर्व विधायक ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई है।

    बिलासपुर के आसमा सिटी निवासी शैलेश पांडे शहर के पूर्व विधायक रहे है। बुधवार की दोपहर 11.45 बजे उनकी पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल के एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि शैलेश पांडे से बात कराओ। शैलेश पांडे ने जब उक्त युवक से मोबाइल में बात की तो उसने सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए दो, नहीं तो सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा कर ले जाऊंगा।इतना सुनते ही पूर्व विधायक ने उससे कहा भी कि आप पूर्व विधायक को फोन लगाए हो। तब भी फोन करने वाला अश्लील गाली गलौच और धमकी देता रहा।

    इसके बाद पाण्डेय ने सीधे एसएसपी को घटना की सूचना दी। और उसके बाद सकरी टीआई प्रदीप आर्या के पास जाकर घटना की पूरी जानकारी दी। पूर्व विधायक शैलेश पांडे की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने धारा 296,351(2) के तहत अपराध कायम कर लिया है।

    बेटी किसी और की, लेकिन फोन पूर्व विधायक को

    इस मामले को लेकर खुद पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि मंजू पांडेय की बेटी को उठाने की धमकी देने वाले ने मेरी पत्नी को फोन करके मेरे से बात की और उसके बाद सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पाण्डेय की बेटी को उठाने की बात कही।

    पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आखिर कौन है।जिसमे कांग्रेस के बड़े नेता और शहर के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी के साथ 20 लाख की फिरौती की मांग की है। पुलिस अब उसका पता लगाने में जुट गई है।

    राजनीतिक माहौल गरमाया

    कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी और 20 लाख की फिरौती मांगने के बाद मामला काफी गरमा गया है, जिसकी चर्चा जोरों से हो रही है। राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अफवाहें फैल रही है।

    सकरी पुलिस जांच में जुटी

    सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    Vinod GuptaJuly 2, 20264 Views

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.