Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बिरबिरा जंगल में हुई हत्या ,का खुलासा…..मृतक हीराधर पटेल की हत्या करने वाले 03 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
    Blog

    बिरबिरा जंगल में हुई हत्या ,का खुलासा…..मृतक हीराधर पटेल की हत्या करने वाले 03 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 20, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिरबिरा जंगल में हुई हत्या ,का खुलासा…..मृतक हीराधर पटेल की हत्या करने वाले 03 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    मृतक के द्वारा अपनी बेटी की शादी आरोपी के साथ कराने से इंकार करने पर, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
    षडयंत्रपूर्वक प्लान बनाकर घटना को दिया गया अंजाम


    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गोविन्द पटेल पिता उग्रसेन पटेल उम्र 40 साल निवासी मालीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद ने दिनांक 18.12.2024 को थाना तुमगांव में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.12.2024 को शाम करीबन 04.00 बजे से चाचा हिराधर पटेल पिता चन्द्रीका प्रसाद पटेल उम्र 51 वर्ष निवासी मालीडीह घर से बिना बताये कहीं गया है और अभी तक वापस नहीं आया है जिस पर थाना तुमगांव में गुम इंसान दर्ज कर गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी

    पुलिस टीम के द्वारा गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि गुम इंसान हीराधर पटेल को गांव के मोहित पटेल के साथ देखा गया था कि पुलिस की टीम के द्वारा संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम (01) मोहित पटेल पिता नीलाम्बर पटेल उम्र 26 वर्ष सा. बिरबिरा वार्ड क्रं. 10 तुमगांव महासमुंद का होना बताया। जिससे उक्त गुम इंसान के बारे में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, जिससे पुलिस टीम के द्वारा बारीकी से हर कड़ियों की जांच कर पूछताछ करने पर आरोपी अंततः टुट गया और बताया कि अपने साथियों पंकज पाईक, मनोज निषाद के साथ दिनांक 17.12.2024 को शाम लगभग 04.30 बजे बिरबिरा के जंगल में हिराधर पटेल को बरहा मांस देने के बहाने बुलाकर अपने साथियों के साथ हथौडे से सिर में मारकर हत्या करना बताया और शव को जंगल में छुपा देना बताया । आरोपी के निशानदेही पर शव को बरामद कर तथा उक्त घटना में संलिप्त आरोपी पंकज पाईक, मनोज निषाद को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौडा व मृतक के मोबाईल व मोटर सायकल को जप्त कर थाना तुमगांव में अपराध धारा 103(1), 61(2), 238, 3(5) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया ।

    गिरफ्तार आरोपी

    (01) मोहित पटेल पिता नीलाम्बर पटेल उम्र 26 वर्ष सा. बिरबिरा वार्ड क्रं. 10 तुमगांव, महासमुंद छ.ग.।

    (02) पंकज पाईक पिता जयसिंग पाईक उम्र 21वर्ष सा. बिरबिरा थाना तुमगांव, महासमुंद छ.ग.।

    (03) मनोज निषाद पिता जलधर निषाद उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम मेड़हापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026103 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.