Blog

​बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में CPR प्रशिक्षण शिविर-छात्रों ने सीखे जीवन बचाने के मंत्र

​बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में CPR प्रशिक्षण शिविर-छात्रों ने सीखे जीवन बचाने के मंत्र

​आरंग।​बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में युवा रेडक्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभया आर. जोगलेकर के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सुधा गुप्ता त्रिवेदी (DA, DNB एनेस्थीसिया एवं संस्थापक, सुलेह एनजीओ) ने “गोल्डन आवर” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यदि सही समय पर CPR दिया जाए, तो अस्पताल पहुँचने से पहले ही मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने डमी के माध्यम से चेस्ट कंप्रेशन और ब्रीदिंग की सही तकनीक का प्रदर्शन किया।​विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शुभा वाघमारे (पूर्व डीन एकेडमिक्स, MMCT रायपुर) ने तकनीकी और व्यावहारिक कौशल के मेल को छात्रों के लिए अनिवार्य बताया।

समाजसेविका सुश्री वनजा भावे ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा भाव ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। शिविर में योग प्रशिक्षक अनुपम लाल एवं रूखमणी साहू ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम और शारीरिक संतुलन के गुर सिखाए।
​कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी विभा सतपथी (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र) द्वारा किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिन्होंने इस जीवन-रक्षक कौशल का अभ्यास भी किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button