Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-सचिव संघ के सरकार के आदेश की जलाई प्रतियां-किया आक्रोश व्यक्त….
    Blog

    बड़ी खबर-सचिव संघ के सरकार के आदेश की जलाई प्रतियां-किया आक्रोश व्यक्त….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-सचिव संघ के सरकार के आदेश की जलाई प्रतियां-किया आक्रोश व्यक्त….

    आरंग।सरकार द्वारा पंचायत संचनालय द्वारा आदेश पारित कर सचिवो के हड़ताल से 24 घंटे के भीतर वापस आने की व हड़ताल को ख़त्म करने का अल्टीमेट दिया है। सचिवों ने उक्त आदेश को दमनात्मक बताते हुए आज 22 मार्च को जनपद पंचायत आरंग सचिव संघ द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल में आदेश की कॉपी को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सचिव संघ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसे दमनात्कम आदेश से सचिव संघ डरने वाले नहीं है, जब तक मांगे पूरी नही हो जाती तक तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं संरक्षक घनश्याम दास घिदौड़े, अध्यक्ष हरमोहन बांधे, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल, पुष्पा गोस्वामी, लवी गुप्ता, गिरधर साहू, गंगा साहू, जोहत राम ममता साहू, किशन साहू, कौशल साहू, भगवान दास खुटे सहित सभी 127 पंचायत सचिव आरंग उपस्थित रहे । सचिव संघ ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव के प्रांतीय आव्हान पर जनपद पंचायत आरंग के समस्त ग्राम पंचायत सचिव दिनांक 17.03.2025 से विधान सभा चुनाव वर्ष 2023-24 में हुए चुनाव में मोदी की गारंटी में पंचायत सचिव को शासकीयकरण करने का वाद किया गया। इस सबंध में दिनांक 07.07.2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में सचिव दिवस सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महोदय, विधानसभा महोदय, उपमुख्यमंत्री महोदय, मंत्री, महिला बाल विकास विभाग तथा घोषणा पत्र के संयोजक माननीय सांसद दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सभी महानुभवो के द्वारा पंचायत सचिव के शासकीयकरण को अतिआवश्यक मानते हुए शीघ्र ही शासकीयकरण करने का भरोसा देते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मोदी की गांरटी को पूरा करने हेतु तत्काल कमेटी गठन करने की घोषणा करते हुए शासकीयकरण करने का भरोसा दिया गया। घोषणा अनुरुप 16.07.2024 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समिति गठन कर 30 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु उल्लेख किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में कमेटी द्वारा पंचायत सचिव के शासकीयकरण के संबध में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। जिस पर पंचायत सचिवो को पूर्ण आशा एवं विश्वास था कि रिपोर्ट अनुसार बजट सत्र में शासकीयकरण का सौगात प्रदान किया जाएगा।किंतु बजट सत्र में नहीं आने एवं इस विषय पर सरकार द्वारा कोई पहल नही करने के कारण पूरे प्रदेश के पंचायत सचिव क्षुब्ध एवं आक्रोशित है।इसलिए प्रदेश के पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आव्हान पर दिनांक 17.03.2025 से 31.03.2025 तक ब्लाक स्तर अनिश्चित कालिन धरना प्रदर्शन जारी है। चुकि इस चार दिनो में ही सरकार के महत्वाकांक्षी योजना एवं निर्माण कार्य ढप हो गया है न ही नवनिर्वाचित सरपंच को प्रभार मिल रहा है। जिससे पंचायती राज व्यस्था के 29 विषय के अंतर्गत 200 प्रकार से अधिक विभिन्न कार्य प्रभावित हो गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaJuly 3, 202669 Views

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.