Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-शराब दूकान खोलने प्रस्ताव न देने पर बर्खास्तगी की‌ धमकी से मचा बवाल-ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
    Blog

    बड़ी खबर-शराब दूकान खोलने प्रस्ताव न देने पर बर्खास्तगी की‌ धमकी से मचा बवाल-ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-शराब दूकान खोलने प्रस्ताव न देने पर बर्खास्तगी की‌ धमकी से मचा बवाल-ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

    आरंग।आसन्न आबकारी सत्र से ग्राम खौली में शराब दूकान खोलने पर आमादा प्रशासन ग्रामीणों व पंचायत की मनाही के बाद अब धमकी चमकी पर उतर आया है । पंचायत द्वारा प्रस्ताव न देने पर एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर बर्खास्तगी की‌ धमकी की जानकारी मिलते ही ग्राम में बवाल मच गया है । आनन फानन में बीते कल गुरुवार की सुबह ग्रामीण सभा की एक बैठक आहूत कर इसकी निंदा करते हुये किसी भी हालत में शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया गया और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे किसी के भी दबाव में न आये और फिर दबाव डालने की स्थिति में इसका उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री को अपना स्तीफा सौंप दें ।इधर इस घटनाक्रम से बौखलाये ग्रामीणों ने आनन-फानन में एक ज्ञापन तैयार कर व पूर्व में पंचायत द्वारा शराब दूकान खोलने की अनुमति न देने संबंधी आवेदन को इस ज्ञापन के साथ ‌संलग्न कर एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जिलाधीश को‌ सौंप इसकी प्रति क्षेत्रीय विधायक व‌ सांसद रहे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित वर्तमान क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर लाल उमेद सिंह , अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा व कुमार सिंह लहरे कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग को सौंप कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है व अनुचित दबाव व‌ धमकी दे कर पंचायत प्रस्ताव लेने की कोशिश की निंदा करते हुये बिना विधिवत पंचायत प्रस्ताव के शराब दूकान खोलने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने के प्रति आगाह किया है । प्रतिनिधि मंडल में ग्राम प्रमुख नारायण चंद्राकर , उमेश चंद्राकर , गयाराम चंद्राकर , शोभाराम चंद्राकर , जयप्रकाश चंद्राकर व जयराम साहू आदि शामिल थे ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaJuly 3, 202661 Views

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.