Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-अवर्षा से सूख रही फसल-नहर में पानी छोड़ने की मांग पर धरना देने व चक्काजाम की चेतावनी
    Blog

    बड़ी खबर-अवर्षा से सूख रही फसल-नहर में पानी छोड़ने की मांग पर धरना देने व चक्काजाम की चेतावनी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 11, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-अवर्षा से सूख रही फसल-नहर में पानी छोड़ने की मांग पर धरना देने व चक्काजाम की चेतावनी

    आरंग। अवर्षा के चलते खेत सूखने की कगार पर हैं और धान के पौधे मुरझाने लगे हैं। धान चलाई व निंदाई का काम पानी के अभाव में पूरी तरह थम चुका है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर, गोविंद चन्द्राकर सहित किसानों ने एसडीएम आरंग के माध्यम से जिलाधीश रायपुर को ज्ञापन सौंपकर गंगरेल बांध से नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिनों के भीतर नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो 15 अगस्त को वे मजबूर होकर फोर लेन में रसनी टोल नाका प्लाजा धरना-प्रदर्शन कर चक्काजाम करेंगे जिनकी जबावदेही शासन प्रशासन की होगी।किसानों ने बताया कि गंगरेल बांध में इस समय 78 प्रतिशत पानी भरा है, फिर भी नहर सूखी है। खेतों में फसल बचाने के लिए पानी जरूरी है, वरना इस बार भारी नुकसान तय है।इधर जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत रसनी के प्रगतिशील किसान वतन चन्द्राकर ने कहा कि आज हालात इतने खराब हैं कि किसान अपने खेतों को प्यासा देख रहा है और बांध में पानी भरा पड़ा है। अगर प्रशासन ने समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा तो पूरे इलाके में धान की फसल चौपट हो जाएगी। हम बार-बार दरवाजे खटखटा चुके हैं, अब धरना-प्रदर्शन हमारा मजबूर कदम होगा। रीवा के किसान दौलत साहू ने कहा कि धान के पौधों को इस समय पानी की सख्त जरूरत है। एक-एक दिन की देरी हमारी मेहनत और सालभर की उम्मीद को बर्बाद कर सकती है। सरकार को किसानों की पीड़ा समझकर तुरंत गंगरेल से पानी छोड़ना चाहिए, ताकि फसल बच सके और हम अपने परिवार का पेट भर सकें।फरफौद के किसान गोविंद चन्द्राकर ने कहा कि धान के पौधे पानी के बिना पीले पड़ने लगे हैं, अगर अब भी पानी नहीं मिला तो हमें बोआई का पूरा मेहनताना डूब जाएगा। रीवा के सरपंच व किसान घसिया राम साहू ने कहा कि हमने खाद और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन बिना पानी के फसल बचाना असंभव है।”बरछा के किसान उत्तम टण्डन ने कहा कि सरकार अगर समय पर पानी नहीं छोड़ेगी तो किसानों को भुखमरी झेलनी पड़ेगी, धरना हमारा आखिरी विकल्प होगा।”खौली के किसान हिरेश चन्द्राकर ने कहा, “नहर में पानी नहीं आने से मजदूरों का काम भी बंद हो गया है, अब तो घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।” किसान श्रवण चन्द्राकर ने कहा कि हम बार-बार गुहार लगा चुके हैं, अब धरने पर बैठकर ही अपनी बात शासन तक पहुंचाएंगे।रीवा के प्रगतिशील किसान व किसान नेता द्वारिका साहू ने कहा कि बांध में पानी भरा है, लेकिन खेत प्यासे हैं, यह किसानों के साथ अन्याय है।”किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत नहर में पानी छोड़ा जाए, ताकि फसल और मेहनत दोनों बच सकें।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026209 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.