Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रेमी बना हत्यारा: प्रेग्नेंट पत्नी के किए कई टुकड़े, हाथ-पैर नदी में फेंके, कमरे से मिला धड़
    Blog

    प्रेमी बना हत्यारा: प्रेग्नेंट पत्नी के किए कई टुकड़े, हाथ-पैर नदी में फेंके, कमरे से मिला धड़

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद – हैदराबाद के मेडचल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस चौंकाने वाली वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी स्वाति यादव की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी महेंद्र रेड्डी और स्वाति यादव ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों हैदराबाद के उप्पल में रहने लगे थे। हालांकि, शादीशुदा जीवन में अक्सर कलह होती थी। इन्हीं पारिवारिक विवादों के चलते महेंद्र ने अपनी पत्नी स्वाति की गला घोंटकर हत्या कर दी।

    शव के टुकड़े-टुकड़े कर छिपाए सबूत

    हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए एक हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल किया और स्वाति के शव के कई टुकड़े कर दिए। उसने स्वाति के हाथ और पैर प्रतापसिंगाराम की मूसी नदी में फेंक दिए, जबकि धड़ को अपने कमरे में छिपाकर रखा।

    गुमशुदा होने की दी जानकारी

    हत्या के बाद, महेंद्र ने चालाकी से स्वाति की बहन को फोन करके बताया कि स्वाति लापता हो गई है। स्वाति और महेंद्र के बीच झगड़ों की जानकारी होने के कारण बहन ने अपने रिश्तेदारों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से केवल स्वाति के धड़ का हिस्सा बरामद किया है। शव के बाकी हिस्सों की तलाश जारी है। आरोपी महेंद्र एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.