Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पोषण साहू की कविता संग्रह ’आजकल’ विमोचित….काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के बैनर तले कविता संग्रह विमोचित
    Blog

    पोषण साहू की कविता संग्रह ’आजकल’ विमोचित….काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के बैनर तले कविता संग्रह विमोचित

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 30, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पोषण साहू की कविता संग्रह ’आजकल’ विमोचित….काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के बैनर तले कविता संग्रह विमोचित

    दुनिया की आधी आबादी और संघर्ष को समर्पित कविता संग्रह है आजकल

    महासमुंद, 29 सितंबर 2024/ काव्यांश साहित्य और कला पथक, महासमुंद के बैनर तले पोषण कुमार साहू की प्रथम कविता संग्रह ’आजकल’ का रविवार शाम जिले के वरिष्ठ और नामचीन साहित्यकारों के करकमलों द्वारा विमोचन किया गया। श्री पोषण साहू की कविता संग्रह को पुनः प्रकाशित किया गया है। आजकल मे महिलाओं की संघर्ष और कहानी को बखूबी उकेरा गया है। कविता संग्रह मे कुल 25 कविताएं हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
    इस अवसर पर काव्यांश के पदाधिकारी, सदस्य और साहित्यकार मौजूद थे।

    उन्होंने आजकल पर अपने विचार व्यक्त किये। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि श्री धन्यजय नेताम (संयुक्त कलेक्टर) ने अपने उदबोधन मे कहा की कवि कुमार पोषण की कविता पढ़कर ऐसा लगता है कि वे संघर्ष से नवनिर्माण करना चाहते हैँ।,वक्त बदल रहा है साथी, कविता ने वर्तमान हालात को बया किया है। उन्होंने कहा कि काव्यांश एक ऐसा मंच है जहाँ नवोदित साहित्यकारों को उचित स्थान और सम्मान मिलता है। उन्होंने इस कृति के लिए कवि पोषण को बधाई दी है।


    इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रलय थिटे ने कहा कि कवि कुमार पोषण की कविताओं मे एक बड़ा सन्देश है। वे समाज के सर्वहारा लोगों के साथ है, और उनके साथ चलकर समाज को बदलना चाहते हैं। उनकी कविता युद्ध जायज है दिल को छू गया। इस अवसर पर डॉ. साधना कसार, एस चंद्रसेन, अशोक शर्मा, काव्यांश के अध्यक्ष श्री भागवत जगत भूमिल, महासचिव जयराम पटेल पथिक, कोषाध्यक्ष डी बसंत साव साहिल, श्री उमेश गोस्वामी, पुष्पलता भार्गव सुनंदा, टेकराम सेन सहित अन्य साहित्यकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर साहित्यकारों द्वारा कविता पाठ भी किया गया।
    कवि अहिंसात्मक अस्त्र धारण करते हुये समाज को सुधार सकता है – डॉ. अनुसूईया अग्रवाल
    प्रसिद्ध साहित्यकार और प्राचार्य डॉ. अनुसूईया अग्रवाल डी लिट द्वारा कविता संग्रह पर अभिमत व्यक्त किया गया है। उन्होंने अपने अभिमत में कहा है कि श्री पोषण कुमार साहू की प्रथम कृति है आप छत्तीसगढ़ के तरुण साहित्यकार हैं किंतु आपके संकलन की रचनाओं और विचारों में प्रौढ़ता है।


    वास्तव में कवि अहिंसात्मक अस्त्र धारण करते हुए समाज को सुधार सकता हैं संकलन की प्रथम रचना में ही अकेले लड़ाई लड़ने को दृढ़ संकल्पित कवि अंतिम रचना तक पहुंचकर भी अकेले ही युद्धरत रहकर विजय घोष करता है। ’ख्वाब’, ’सड़क’, ’मजदूर’, ’बंद’, ’देखा मैंने’, जैसी रचनाएं ’बेहतर’ के लिये संकल्परत् कवि के मन के विश्वास दीप को जलाये रखती है, संकलन की रचनाओं में विविधता है और लगभग सभी रचनाएं भाव संप्रेषण में सफल है। नारी प्रगति के भी कवि पक्षधर हैं, उस पर भी उन्होंने अपनी लेखनी चलाई है। उन्होंने कहा कि निःसंदेह यह प्रथम कृति स्वागतेय है और प्रशंसनीय भी. ईश्वर करै आपकी यह प्रथम कृति आपको उज्जवल यशस्विता की अधिकारिणी बनाए।
    इसी तरह वरिष्ठ साहित्यकार श्री आनंद तिवारी पौराणिक ने कविता संग्रह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा है कि संभावनाओं की दिशा तलाशता काव्य संग्रह ’आजकल’ है। उन्होंने लिखा है कि वर्तमान परिदृश्य में जहां चारों ओर अराजकता, शोषण, घुटन, सन्त्रास व असंतोष का वातावरण व्याप्त है, वहां कवि-कर्म एवं कवि-धर्म बड़ा कठिन हो जाता है, इन विषम परिस्थितियों में कवि दुरुह प्रयत्न करता है।
    कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सुंदर तरीके से श्रीमती पुष्पलता भार्गव सुनंदा ने किया। ज्ञात है कि पोषण कुमार साहू वर्तमान मे जनसंपर्क विभाग, महासमुंद मे सहायक संचालक के पद पर पदस्थ है। इस अवसर पर उत्तरा विदानी, युवा साहित्यकार, साहित्य प्रेमी जनता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202645 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.