Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नेत्रदान महादान – खल्लारी विद्यालय में 40वां नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न
    Blog

    नेत्रदान महादान – खल्लारी विद्यालय में 40वां नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 5, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नेत्रदान महादान – खल्लारी विद्यालय में 40वां नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न

    कलेक्टर महासमुंद के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार, NPCB नोडल अधिकारी डॉ. अनिल गोरियार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी बागबाहरा डॉ. बढ़ई के मार्गदर्शन में दिनांक 04 सितम्बर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में 40वां नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमहरिया से नेत्र सहायक अधिकारी भूपेन्द्र सोनकर ने नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि नेत्रदान क्यों आवश्यक है और इसके माध्यम से कितने लोगों को नई रोशनी मिल सकती है। साथ ही, नेत्रदान से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला—

    1. नेत्रदान मृत्यु उपरांत किया जाता है।
    2. यह प्रक्रिया मृत्यु के 6 घंटे के भीतर पूरी होनी चाहिए।
    3. मृतक के परिवार की सहमति आवश्यक है।
    4. घोषणा पत्र भरे बिना भी परिवार की सहमति से नेत्रदान संभव है।
    5. प्रत्यारोपण के बाद हितग्राही की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
    6. 6 वर्ष से ऊपर की आयु में कभी भी नेत्रदान किया जा सकता है।
    7. नेत्रदान किसी भी धर्म, जाति, लिंग या समुदाय का व्यक्ति कर सकता है।
    8. नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया की खरीद-फरोख्त नहीं की जाती।
    9. सर्पदंश, फांसी, HIV, ज़हर या डूबने से मृत्यु होने पर नेत्रदान नहीं किया जा सकता।

    आगे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोमाखान से नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती आरती साहू ने बताया कि भारत में लगभग 40–45 हज़ार कॉर्नियल ब्लाइंडनेस (पुतली में सफ़ेदी) के मरीज हैं। अकेले छत्तीसगढ़ में इनकी संख्या 15–20 हज़ार तक है। प्रतिवर्ष 6–7 हज़ार कॉर्निया नेत्रदान से प्राप्त होते हैं, जो आवश्यकता की तुलना में बेहद कम है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

    इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुकोना से नेत्र सहायक अधिकारी श्री बृज मोहन पैकरा ने विटामिन-ए एवं कुपोषण की कमी से होने वाली कॉर्नियल ब्लाइंडनेस तथा उसके रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की प्राचार्या सुश्री सविता चंद्राकर ने “नेत्रदान महादान है” का नारा देते हुए सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस संदेश को अपने घर-घर तक पहुंचाएं।

    इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026134 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.