Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»निकाय चुनाव में मतदाता पहले अध्यक्ष फिर पार्षद के लिए करेंगे मतदान-मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-आज यहां होगा EVM मशीन का प्रदर्शन….
    Blog

    निकाय चुनाव में मतदाता पहले अध्यक्ष फिर पार्षद के लिए करेंगे मतदान-मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-आज यहां होगा EVM मशीन का प्रदर्शन….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निकाय चुनाव में मतदाता पहले अध्यक्ष फिर पार्षद के लिए करेंगे मतदान-मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक-आज यहां होगा EVM मशीन का प्रदर्शन….

    आरंग। निकाय चुनाव में मतदाता पहले अध्यक्ष फिर पार्षद के लिए मतदान करेंगे। स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका द्वारा शहर के विभित्र वार्डों में ईवीएम प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है।EVM प्रदर्शन के दौरान मतदाताओं को बताया जा रहा है। पहले अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना है, पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी उसके बाद पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना है इसमें पुष्टि के ‘लिए बीप की लंबी आवाज आने के बाद ही आपका मतदान पूर्ण होगा। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी नागरिकों को देकर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर SDM पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है क्योंकि इस बार एक ही मशीन में अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर मतदाताओं को जागरूक करने के सम्बंध में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है। साथ ही उन्होंने नगरीय निकाय से संबंधित सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि निर्वाचन तिथि 11 फरवरी को अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।
    आज यहां होगा EVM मशीन का प्रदर्शन….
    मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति शीतल चंद्रवंशी ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताई की नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष एवम पार्षद चुनाव हेतु EVM मशीन से मतदान के संबंध में EVM मतदाता जागरुकता एवम प्रदर्शन का आयोजन आज 03 फरवरी को सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे तक शासकीय लोधी स्कूल प्रा. शा. में। उसके बाद 11.00 बजे से 12.00 बजे तक शा. बुनियादी पूर्व माध्य. शाला में तथा 12.00 बजे से 02.00 बजे तक शासकीय प्रा. शा. सदर रोड आरंग मे आयोजित है। उन्होंने नगर के मतदाताओ अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर मतदान विधि की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    Vinod GuptaJuly 8, 202650 Views

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.