नाली एवं सीसी रोड निर्माण हेतु इन वार्डो में हुआ भूमि पूजन

आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षद दल के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थित मे अटल आवास वार्ड 13 मे नाली निर्माण और वार्ड 4 रानीसागर तालाब घाट पर सीसी रोड निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार आरंग शहर के विकास में हमेशा आगे रही है, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उक्त कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, पार्षद नरेंद्र लोधी, पार्षद गोलू वीरेंद्र कड़रा , महामंत्री आरंग मंडल राकेश सोनकर,पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि डॉ तोषण साहू, पार्षद ईश्वर पटेल,लल्लू चेतन जलक्षत्री एवं वार्डवासीयो की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग




